फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now there will be normal delivery without pain, 20% blood will also flow less

अब बिना दर्द के होगी नॉर्मल डिलीवरी, 20 फीसदी खून भी कम बहेगा

Thu, 21 Jul 2022 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now there will be normal delivery without pain, 20% blood will also flow less
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अब गर्भवती महिलाओं की बिना दर्द के नॉर्मल डिलीवरी हो सकेगी। डॉक्टरों की टीम ने शोध कार्य के दौरान दो इंजेक्शनों का इस्तेमाल किया, जिसके लगने के बाद गर्भवती महिलाओं को दर्द नहीं हुआ और सामान्य प्रसव भी हो गया। यही नहीं, गर्भवतियों का 20 फीसदी खून भी कम बहा।
विज्ञापन

कई विकसित देशों में दर्द रहित सामान्य डिलीवरी होती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक भारत में भी कुछ बड़े शहरों में बिना दर्द के गर्भवतियों को सामान्य प्रसव कराया जाता है। मगर झांसी समेत बुंदेलखंड में नॉर्मल डिलीवरी कराने पर गर्भवती महिलाओं को काफी पीड़ा सहनी पड़ती है। लेकिन अब गर्भवतियों को ये कष्ट नहीं सहना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज में गायनी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. संजया शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. अंशुल जैन, एनेस्थीसिया विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक मित्तल, सीनियर रेजिडेंट आकाशदीप ने शोध कार्य किया है। अस्पताल आईं 150 प्रसूताओं पर कम्बाइंड स्पाइनल एपीड्यूरल इंजेक्शन तकनीक का प्रयोग किया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को बुपीवेकेन इंजेक्शन लगाया गया। इसके साथ ही कम मात्रा में फेंटानिल की भी डोज दी गई। इन इंजेक्शनों के लगने के बाद गर्भवती महिलाओं को दर्द नहीं हुआ। साथ ही उनमें सुन्नपन भी नहीं आया। आसानी से सामान्य डिलीवरी हो गई। ये शोधपत्र एनेस्थीसिया: ऐस्सेस एंड रिसर्चेस में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

इसलिए कम बहा खून
डॉक्टरों ने बताया कि प्रसव के समय जब गर्भवती को दर्द होता है तो ब्लड प्रेशर और ह्रदय गति बढ़ जाती है। ऐसे में प्रसव के दौरान खून ज्यादा बहता है। जबकि, दर्द न होने से महिला का बीपी, ह्रदय गति नियंत्रित रहती है। इस वजह से शोध कार्य के दौरान गर्भवती महिलाओं का प्रसव के दौरान 20 प्रतिशत कम खून बहा। ये तकनीकी बुंदेलखंड की गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत मददगार साबित होगी, क्योंकि यहां पर प्रसव को आने वाली कई गर्भवतियों को हीमोग्लोबिन काफी कम रहता है। उन्हें रक्त भी चढ़ाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed