{"_id":"67c36faf07123f408d0e7ecf","slug":"now-theft-in-pharmacy-department-of-bu-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-504654-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब बीयू के फार्मेसी विभाग में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब बीयू के फार्मेसी विभाग में चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अब फार्मेसी विभाग में नल की टोंटियां चोरी होने का मामला सामने आया है। विभागीय शिक्षक ने बीयू प्रशासन से इसकी शिकायत की है। हालांकि, अधिकारी चोरी से इंकार कर रहे हैं। चोरी के प्रयास की बात स्वीकारी है।
बीयू में इंजीनियरिंग और भूगर्भ विज्ञान विभाग में चोरी की घटना सामने आ चुकी है। शुक्रवार की रात फार्मेसी विभाग में भी चोर घुस गए। यहां पर एग्जॉस्ट फैन को तोड़ा गया। इसके अलावा, वॉश बेसिन को भी चोरों ने तोड़ दिया। फिर नालों की टोंटियां भी निकाल लीं और चोरी करके ले गए। विभाग के एक शिक्षक ने कुलसचिव को दिए शिकायती पत्र में टोंटियां चोरी होने का उल्लेख किया गया। हालांकि, कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि सुरक्षा गार्डों की सतर्कता की वजह से चोरी नहीं हो पाई। चोर टोंटियां छोड़कर भाग गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन