फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the fault in the line will be known within a few minutes

Jhansi News: अब चंद मिनटों में पता चलेगा लाइन में फाल्ट

Sun, 04 Aug 2024 04:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Now the fault in the line will be known within a few minutes
- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर ने फाल्ट डिटेक्टर खरीदने को दी क्लीन चिट
विज्ञापन


- अफसरों ने बताया, फाल्ट सही करने से ज्यादा समय लगता है तलाशने में

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अब फाल्ट तलाशने के लिए बिजली कर्मियों को कई किमी. पेट्रोलिंग नहीं करनी होगी, न लोगों को कई-कई घंटे बिजली संकट झेलना होगा। बिजली विभाग फाल्ट डिटेक्टर मशीन खरीदने जा रहा है। इससे चंद मिनट में फाल्ट का पता चलेगा और बिजली कर्मी दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु कर देंगे।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर नितीश कुमार ने निर्बाध आपूर्ति देने और फाल्ट का तत्काल पता लगाकर दुरुस्त करने के आदेश दिए। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि फाल्ट को दुरुस्त करने में जितना समय लगता है, उससे ज्यादा समय फाल्ट तलाशने में लगता है। बिजली गुल होने पर जनता लगातार शिकायतें करती है तो कर्मचारी फाल्ट तलाशने में परेशान होते हैं। फाल्ट को जल्द सही करने का एकमात्र विकल्प फाल्ट डिटेक्टर मशीन है। यह मशीन करीब 15 लाख रुपये में आएगी, जो पूरे शहर के लिए पर्याप्त है। मुख्य अभियंता ने बताया कि फाल्ट डिटेक्टर मशीन खरीदने का मसला मैनेजिंग डायरेक्टर के सामने रखा था, जिस पर उनकी सहमति मिल गई है। जल्द ही इसे खरीदने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


0- ऐसे काम करेगा फाल्ट डिटेक्टर
जिल लाइन पर फाल्ट होगा, उसके ट्रांसफार्मर के पास लाइन पर मशीन लगाई जाएगी। सेंटर के माध्यम से मशीन बताएगी कि ट्रांसफार्मर से कितने मीटर की दूरी पर फाल्ट हुआ है। इसके माध्यम से टीम मौके पर पहुंचकर काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



0- लाइनमैनों को दिए वोल्टेज टेस्टर
मुन्नालाल पावर हाउस के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बारिश से खंभों में करंट आने अथवा हाईटेंशन लाइनों से बचाव के लिए पांच लाइनमैन को वोल्टेज टेस्टर दिए हैं। यह टेस्टर हाईटेंशन लाइन अथवा करंट आ रहे खंभे के पास पहुंचते ही आवाज करने लगता है। और लाइनमैन को पता चल जाता है कि नजदीक में करंट का खतरा है। अधिशासी अभियंता रविंद्र ने बताया कि इससे लाइनमैन सुरक्षित होकर काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed