{"_id":"587bcae24f1c1b700defe436","slug":"now-the-eyes-of-every-police-station-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर थाने पर डीजीपी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर थाने पर डीजीपी की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
अब हर थाने पर डीजीपी की नजर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के लगभग सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, जिन्हें सीधे पुलिस महानिदेशक कार्यालय से कनेक्ट किया गया है। यानी अब डीजीपी अब किसी भी वक्त किसी भी थाने की गतिविधि देख सकते हैं। थानों में आने वाले पीड़ितों की सुनवाई न होने और उनके साथ बदसलूकी की नियमित शिकायतें मिलने पर डीजीपी ने यह कदम उठाया है।
थानों पर सुनवाई न होने की लगातार शिकायतें अफसरों को मिल रही हैं। आरोप लगता है कि बिना कुछ लिए-दिए थानों में कोई काम नहीं होता। मोबाइल फोन चोरी होने अथवा गिरने तक का प्रार्थना पत्र भी आसानी से नहीं लिया जाता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने सूबे के सभी थानों पर दो-दो सीसीवीटी कैमरे लगवाए हैं। झांसी के सभी थानों पर कैमरे लग गए हैं। एक कैमरा थानों के पोर्च और दूसरा कार्यालय के अंदर लगा है।
पोर्च के कैमरे से आने वाले फरियादियों और पुलिस कर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस कर्मियों पर नजर रखी जाएगी। इन कैमरों की सीधे पुलिस महानिदेशक कार्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
लखनऊ से थानों पर सीधी नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे सही तरीके से काम करें, इसकी निरंतर निगरानी की जाएगी।
जकी अहमद, आईजी, कानपुर जोन।