{"_id":"58f3c4f44f1c1be07647108f","slug":"now-shop-out-of-the-store-will-be-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दुकान के बाहर सजा सामान होगा जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दुकान के बाहर सजा सामान होगा जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
bada bazaar jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर क्षेत्र के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए अब पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम औचक निरीक्षण करेगी। दुकानों के बाहर सजे माल को जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा बाजारों में कुछ मार्गों पर वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू की जाएगी। साथ ही पुलिस की तैनाती के भी प्वाइंट बनाए जाएंगे।
शहर के बाजार अतिक्रमण की चपेट में हैं। यहां हाथ ठेले, सड़क किनारे सामान बेचने वालों के साथ-साथ तमाम दुकानदार भी अपनी दुकानों का सामान बाहर सजाकर अतिक्रमण किए हुए हैं। उस पर बाजार में दिन भर गाड़ियों की रेलमपेल भी मची रहती है। जिससे बड़ाबाजार, मानिक चौक, सुभाष गंज, गांधी रोड पर दिन में अक्सर जाम लगा रहता है। स्थिति यह रहती है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बाजार की व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापार मंडल और यातायात पुलिस ने संयुक्त प्लान तैयार किया है। इसे अंतिम रूप देने के लिए रविवार को व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों और पुलिस की कोतवाली में बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि दुकानों के बाहर रखे अतिक्रमण को हटाने लिए पहले से तिथि तय नहीं की जाएगी, बल्कि पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम बाजार का औचक भ्रमण करेगा। इस दौरान दुकान के बाहर सजे सामान को जब्त कर लिया जाएगा। व्यापारियों को इसकी सूचना देने की जिम्मेदारी व्यापार मंडल को सौंपी गई, ताकि वह स्वत: ही अपना सामान दुकान के भीतर रखने लगें। इसके अलावा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने, प्वाइंट चिह्नित कर पुलिस की तैनाती करने, सुबह ग्यारह से शाम छह बजे तक ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को बाजार में प्रवेश नहीं करने देने पर सहमति बनी।
ये है प्लान
- बाजारों में होगा वन वे ट्रैफिक लागू
- यातायात नियंत्रण प्वाइंट बनाकर पुलिस की होगी तैनाती
- सुबह ग्यारह से शाम छह बजे तक ट्रांसपोर्ट व्हीकल होंगे प्रतिबंधित
- चौपहिया वाहनों का भी बाजार में प्रवेश रहेगा निषेध
- दुकानों के बाहर नहीं सजा सकेंगे व्यापारी अपना सामान
तैयार हो रहा वनवे ट्रैफिक का रूट
यातायात पुलिस मानिक चौक, बड़ाबाजार, गांधी रोड और सुभाष गंज के लिए वन वे ट्रैफिक का रूट तैयार कर रही है, जिसे लागू किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस की तैनाती के लिए यातायात नियंत्रण प्वाइंट भी चिह्नित किए जा रहे हैं। बाजार का औचक निरीक्षण कर सड़क पर रखे सामान को जब्त किया जाएगा। अन्य अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
- सुभाष यादव, यातायात प्रभारी
व्यापार मंडल देगा सहयोग
शहर के बाजारों की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सभी व्यापार मंडलों के बीच सहमति बन गई है। पुलिस से विचार - विमर्श के बाद प्लान को अंतिम रूप दे दिया गया है। व्यापारियों को पहले आगाह किया जाएगा कि वह दुकान के बाहर सामान न रखें। इसके लिए पुलिस औचक निरीक्षण कर सामान जब्त करेगी। इसमें व्यापार मंडल पुलिस और निगम का सहयोग करेंगे।
- अतुल जैन, अध्यक्ष - उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल