फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now Railways will make twelve meter wide FOB

Jhansi News: अब रेलवे बनाएगा बारह मीटर चौड़े एफओबी

Sat, 13 Apr 2024 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Now Railways will make twelve meter wide FOB
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए अब एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) बारह मीटर चौड़े बनाए जाएंगे। अभी तक यह महज छह मीटर चौड़े ही बनाए जाते थे। यात्रियों की बढ़ती संख्या के लिहाज से यह एफओबी अब संकरे महसूस होने लगे थे। झांसी मंडल में झांसी, ललितपुर, दतिया समेत नौ स्टेशन चुने गए हैं। इस काम में कुल 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रस्तावित स्टेशनों में यह काम अगले एक साल के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य है।

हर वर्ष नई रेल गाड़ियों के संचालन एवं गाड़ियों के फेरे बढ़ने से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रेलवे के अनुमान के मुताबिक हर साल करीब करीब पचास हजार की दर से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अमृत स्टेशन योजना के जरिये स्टेशनों की भीतरी संरचना में फैलाव लाया जा रहा है। इसी के तहत स्टेशन में एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एफओबी की चौड़ाई भी अब बढ़ाई जाएगी। रेल अफसरों के मुताबिक अभी तक सामान्य तौर पर इनकी चौड़ाई महज छह मीटर ही रखी जाती थी लेकिन, अब फुट फाल में इजाफा होने से इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 12 मीटर की जाएगी। इस तरह के नए एफओबी झांसी मंडल में ललितपुर, उरई, बांदा, महोबा, चित्रकूट, दतिया, डबरा, मुरैना, भिंड स्टेशन पर कराया जाएगा। इस काम में ललितपुर, उरई एवं दतिया स्टेशन में 35.39 करोड़ रुपये, डबरा, मुरैना एवं भिंड स्टेशन पर 36.31 करोड़ रुपये एवं बांदा, महोबा, चित्रकूट स्टेशन पर 40.02 करोड़ की लागत से यह काम कराया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक इससे यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed