फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now officers will take test for driving license instead of sensors and cameras

Jhansi News: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब अधिकारी नहीं सेंसर और कैमरे लेंगे टेस्ट

Thu, 06 Feb 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now officers will take test for driving license instead of sensors and cameras

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की पात्रता का निर्धारण अब क्षेत्रीय निरीक्षक (टेस्टिंग) के हाथ में नहीं रहेगा। नई व्यवस्था के तहत अब सेंसर और कैमरे की निगरानी में परीक्षण होगा। इससे न सिर्फ परिणाम में सटीकता बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी। खास बात यह कि टेस्ट खत्म होने के एक मिनट बाद ही पंजीकृत फोन नं. पर पास या फेल का परिणाम मिल जाएगा। अगर पास हुए तो 15 दिन के अंदर ही लाइसेंस सीधे घर पहुंचेगा।

यह नई व्यवस्था अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इसके लिए आईटीआई स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) के ड्राइविंग व टेस्टिंग ट्रैक पर सेंसर और कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है, जो मार्च के मध्य तक लग जाएंगे। 15 दिन ट्रायल के बाद आरटीओ के अधिकारी-कर्मचारी सेंसर व कैमरे लगे ट्रैक पर टेस्ट लेंगे।
विज्ञापन




ट्रैक पर लगे सेंसर और कैमरों को मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। जैसे ही कोई व्यक्ति टेस्ट देने के लिए वाहन लेकर ट्रैक पर आएगा, वैसे ही सेंसर और कैमरे की निगरानी में टेस्ट शुरू हो जाएगा। इसमें पास न होने पर करीब तीन माह बाद फिर से टेस्ट देने के लिए आना होगा। बताते चलें कि लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन होता है। पात्रता की जांच के बाद ऑनलाइन ही लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट के ट्रैक पर सेंसर व कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि बिना आरोप-प्रत्यारोप के स्थायी लाइसेंस बन सकें। - एके त्रिवेदी, आरटीओ (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed