{"_id":"5cd9c17cbdec22071212cb90","slug":"now-knowledgeble-sticker-in-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की जागरूकता को बसों में लगेंगे स्टिकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की जागरूकता को बसों में लगेंगे स्टिकर
Tue, 14 May 2019 12:41 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Tue, 14 May 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
uprtc
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रोडवेज की बसों में टिकटों का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ईटीएम के टिकट और मैनुअल टिकट के फोटो लगे बसों में स्टिकर जल्द चस्पा किए जाएंगे। यह स्टिकर लखनऊ मुख्यालय से भेजे जा रहे हैं।
प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ महीनों में रोडवेज और अनुबंधित बसों में टिकटों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। परिचालक अक्सर ईटीएम खराब होने का बहाना बनाकर फर्जी टिकट यात्रियों को थमा देते हैं। इससे न सिर्फ परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा इन टिकटों का कोई रिकार्ड भी नहीं होता है। हालांकि यात्री इसलिए विरोध नहीं कर पाते है कि उन्हें टिकट दे दिया जाता है लेकिन पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फर्जी टिकट यात्रियों को देने के मामले तेजी से पकडे़ गए हैं। इसके बाद मुख्यालय ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मुख्यालय ने अब सभी बसों में ए - 4 साइज के स्टिकर लगवाने का फैसला किया है। इसमें दोनों प्रकार के टिकट की फोटो होंगी, ताकि यात्री पहचान सके कि उन्हें मान्य टिकट ही दिया गया है। इसमें अधिकारियों के नंबर भी लिखे होंगे, जिन से वह शिकायत दर्ज कर सके। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय के अनुसार मुख्यालय से यह स्टिकर दो - तीन दिन आएंगे, जो सभी बसों में लगेंगे। उनके अनुसार फर्जी टिकट को लेकर उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।