{"_id":"5830a4d04f1c1b204f8fe21e","slug":"now-in-15-minutes-and-reach-the-police-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 मिनट में मदद के लिए पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 मिनट में मदद के लिए पहुंचेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
चाहे शहर की घनी आबादी हो या सुदूर ग्रामीण क्षेत्र, अगर आपको किसी भी मदद की दरकार है तो 100 नंबर पर फोन करें, पुलिस 15 से 20 मिनट में आपकी सहायता को पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट डायल-100 का शनिवार को उद्घाटन हो गया। प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर डायल-100 की गाड़ियों को रवाना किया। इस सेवा के संचालन के लिए शासन ने देहात के लिए 34 और शहर के लिए 11 कारें दी हैं।
मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि डायल-100 सेवा शुरू होने के बाद पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता आएगी। विरोधियों को यह कहने का मौका नहीं मिलेगा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है। इससे पहले मुख्यमंत्री डायल 1090 सेवा शुरू करके महिलाओं को मदद के लिए एक सहारा दे चुके हैं। की। उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार की योजनाओं का लाखों लोगों को लाभ मिला है। विधायक दीपनारायण यादव ने कहा डायल-100 सेवा पीड़ितों की मदद में मील का पत्थर साबित होगी। विधायक रश्मि आर्या ने कहा कि अब तक ग्रामीण अंचलों में पुलिस समय से नहीं पहुंच पाती थी, मगर अब पीड़ितों की मदद मिलेगी।
डीआईजी शरद सचान ने कहा कि डायल-100 से पुलिस का कार्यशैली में काफी सुधार आएगा। जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि अब पीड़ित को पुलिस का इंतजार करने की जरूरत नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने बताया कि प्रत्येक शिकायत लखनऊ पहुंचेगी और निकटतम खड़ी डायल-100 की गाड़ी को मदद के लिए भेजेगी। इस मौके पर नगर विधायक रवि शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।