{"_id":"66a2f1ba67b961863a090944","slug":"now-hotels-can-be-opened-even-on-nine-meter-wide-roads-jhansi-news-c-11-jhs1002-358525-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब नौ मीटर चौड़े मार्ग पर भी खोले जा सकेंगे होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब नौ मीटर चौड़े मार्ग पर भी खोले जा सकेंगे होटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विकास प्राधिकरण (जेडीए) पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल कारोबार को बड़ी रियायत देने जा रहा है। अब नक्शा पास कराने के नियम काफी आसान हो जाएंगे और नौ मीटर चौड़े मार्ग पर भी होटल खोला जा सकेगा। इसका पूरा मसौदा तैयार है, जो आगामी जेडीए बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।
झांसी कई ऐतिहासिक धरोहरों जैसे रानी लक्ष्मीबाई का किला, रानी का विवाहस्थल, रानी महल, लक्ष्मी ताल, बरुआसागर का किला आदि समेटे हुए है। धार्मिक स्थल दतिया का पीतांबरा पीठ तथा ओरछा में श्रीराम राजा मंदिर आने-जाने वाले ज्यादातर श्रद्धालु झांसी से होकर गुजरते हैं। इस वजह से हजारों पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। यहां होटल बनाने के सख्त नियमों की वजह से इनकी संख्या कम है। जो होटल बने हैं, वह मध्यमवर्ग के लोगों की जेब पर भारी पड़ते हैं। इसके चलते कई पर्यटक सुबह अथवा शाम को लौटकर चले जाते हैं।
जेडीए अब होटल खोलने के नियमों को शिथिल करके रियायत देगा। अभी तक उसी होटल का नक्शा स्वीकृत होता है, जिसके सामने की सड़क 15 मीटर चौड़ी होती है। यही नहीं 20 कमरे से ज्यादा का होटल बनाने के लिए एक हजार वर्ग मीटर जगह होना अनिवार्य है, मगर अब ऐसा नहीं होगा। प्राधिकरण ने तय किया है कि नौ मीटर चौड़ी सड़क वाले भूखंड पर भी होटल का नक्शा स्वीकृत किया जाएगा। 20 से ज्यादा कमरे के होटल का नक्शा 500 वर्ग मीटर की जगह पर भी मंजूर होगा।
विज्ञापन
जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि बोर्ड बैठक की तारीख फिलहाल तय नहीं है, मगर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल इंडस्ट्री को कई रियायत देने की योजना बनाई गई है। नक्शा स्वीकृति की शर्तों को शिथिल किया जाएगा।