{"_id":"611180d08ebc3e756a049a07","slug":"now-get-the-certificate-on-whatsapp-jhansi-news-jhs201565350","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब व्हाट्सएप पर मिलेगा कोविड वैक्सीन का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब व्हाट्सएप पर मिलेगा कोविड वैक्सीन का प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब व्हाट्सएप पर मिलेगा कोविड वैक्सीन का प्रमाणपत्र
झांसी। कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाणपत्र लेने की प्रक्रिया को सरकार ने अब आसान बना दिया है। अब ये सर्टिफिकेट पंजीकृत मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर पाया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय ने व्हाट्सएप नंबर 9013151515 जारी किया है। जिस पर संदेश भेजकर वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट ही नहीं, बल्कि कोविड-19 से जुड़ी अन्य जानकारियां भी ली जा सकती हैं।
कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र बहुत काम की चीज है। यात्रा के दौरान भी इसकी मांग की जा सकती है। प्रमाणपत्र लेने के लिए उक्त मोबाइल नंबर को अपने फोन में सेव करना होगा। फिर इस नंबर पर संदेश भेजने पर एक से आठ तक विकल्प आएंगे। जो जानकारी मांगे, उसे दर्ज करनी होगी। अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो उसकी भी सुविधा मिलेगी। फिर मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करने के बाद कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र स्क्रीन पर आ जाएगा। एक मोबाइल नंबर से अगर एक से अधिक लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो भी सर्टिफिकेट मिलेगा।
ये भी जानकारी मिलेगी
पहला विकल्प में यदि आपको कोविड के लक्षण हैं तो क्या करें, दूसरे में टीकाकरण केंद्र प्रमाणपत्र डाउनलोड और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, तीसरा में कोविड-19 पर नए अपडेट और उपयोगी अलर्ट, चौथा में पेशेवर सलाह और प्रतिरक्षा में सुधार के तरीके, पांचवें में सहायता कहां से प्राप्त करें, छठवें में राष्ट्रीय व राज्य स्तर की जानकारी, सातवें में कोविड से जुड़े मिथक व सच और आठवें में टुगेदर वी कैन सक्सेज स्टोरीज एंड पाजिटिव हारमोनीज जानकारी मिलेगी।