{"_id":"5ccf3a33bdec220785345a8e","slug":"now-foregner-train-ticket-book-before-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक साल पहले टिकट बुक करा सकेंगे विदेशी यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक साल पहले टिकट बुक करा सकेंगे विदेशी यात्री
Mon, 06 May 2019 01:02 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 06 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
irctc
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में पर्यटन के लिए आने वाले विदेशी यात्री अब एक साल पहले रेल टिकट बुक करा सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा में इजाफे की दृष्टि से रेलवे बोर्ड ने ये फैसला लिया है। यह व्यवस्था पहले फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और एग्जीक्यूटिव क्लास में मिलती थी, लेकिन अब इसे स्लीपर, थर्ड एसी, चेयरकार और टूएस (नॉन एसी में सीट की व्यवस्था) में भी लागू कर दिया गया है। यह सुविधा ऑनलाइन टिकटों पर ही मिलेगी।
रेलवे ने विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए फिर एक बड़ी सौगात दी है। आमतौर पर भारत भ्रमण पर आने वाले विदेशी पर्यटक एक साल पहले से ही घूमने की योजना तैयार कर लेते हैं। अब वे अपने देश से भारत के लिए रवाना होने से 365 दिन पहले स्लीपर, थर्ड एसी, चेयरकार और टूएस में भी ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। इसके पहले रेलवे अब तक विदेशी यात्रियों को फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और एग्जीक्यूटिव क्लास में 365 दिन पहले की सुविधा दे रहा है, लेकिन कई विदेशी यात्रियों को स्लीपर, थर्ड एसी, चेयरकार और टूएस में इसका लाभ न मिल पाने के कारण परेशानी होती थी।
देश में घूमने के लिए हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। ऐसे में रेल टिकट को लेकर उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खासकर कन्फर्म टिकट न मिल पाने से उनकी यात्रा मुश्किल भरी हो जाती है। विदेशी पर्यटकों की यात्रा आरामदायक बनाने के लिए स्लीपर, थर्ड एसी, चेयरकार और टूएस में भी अब यह सुविधा दी गई है। आरक्षण कराते समय विदेशी पर्यटकों को अपने वीजा का ब्योरा, पासपोर्ट व अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर देना जरूरी होगा। इन सभी जानकारी के साथ विदेशी नागरिक आईआरसीटीसी की वेबसाइट से 365 दिन पहले अपना टिकट बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन
विदेशी यात्रियों को अब एक साल पहले टिकट बुक कराने की सुविधा रेलवे बोर्ड ने दी है, जो ऑनलाइन टिकट पर लागू होगी। इस नए आदेश से विदेशी पर्यटकों को फायदा मिलेगा।
- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।