फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now Examination form date increase25 june

अब 25 जून तक भर सकते हैं परीक्षा फॉर्म

Fri, 11 Jun 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now Examination form date increase25 june
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में संचालित स्नातक, परास्नातक के द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम, अष्टम और दशम सेमेस्टर कोर्सों की अगस्त में होने वाली संभावित परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब 25 जून तक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीयू ने अब तक परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख 14 जून तय की थी। अब इसे 11 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। सभी छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से ही ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। बैक पेपर के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने से पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर बैक पेपर रिक्वेस्ट फॉर्म ऑनलाइन कर इसका प्रिंटआउट विभाग और कॉलेज में ऑनलाइन या मैनुअल जमना करना होगा। बाद में विभाग प्रमुख या प्राचार्य द्वारा बैक पेपर के छात्र-छात्राओं का फॉर्म कन्फर्म करने के बाद ही छात्र का परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत सभी कोर्सों के छात्र-छात्राओं द्वारा आंतरिक और प्रायोगिक बैक पेपर के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फॉर्म भी भरे जाएंगे। आंतरिक और प्रायोगिक ऑफ लाइन परीक्षा फॉर्म के संबंध में अलग से प्रार्थनापत्र और शुल्क जमा नहीं किया जाएगा। आंतरिक परीक्षा के लिए प्रति प्रश्न पत्र 500 और प्रायोगिक परीक्षा का प्रति प्रश्नपत्र एक हजार रुपये ऑनलाइन फॉर्म के साथ जमा करना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन ही चलेंगी बीयू की कक्षाएं
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक कक्षाएं ऑनलाइन ही संचालित होने के आदेश दिए हैं। इस अवधि में शिक्षकों को विश्वविद्यालय में आने की जरूरत नहीं है। बीयू के शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए आने-जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed