फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand University made millet pizza and jowar dhokla

स्वाद संग सेहत भी: अब खाइए बाजरे का पिज्जा, ज्वार का ढोकला, BU के चार विभागों ने मोटे अनाज से बनाए 54 व्यंजन

Fri, 10 Feb 2023 05:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Feb 2023 05:00 AM IST
सार

बीयू ने मोटे अनाज से व्यंजन बनाने को लेकर छह सदस्यीय कमेटी बनाई थी। उसी कमेटी के कार्य स्वरूप ये काम संभव हो पाया। दावा है कि मोटे अनाज से बनने वाली पकौड़ी खाने में लाजवाब होती है।

विज्ञापन
Bundelkhand University made millet pizza and jowar dhokla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट और फूड टेक्नोलॉजी समेत चार विभागों ने मिलकर मोटे अनाज से 54 व्यंजन बनाए हैं। इसमें भोजन उत्पाद, प्रसंस्करण एवं बेकरी उत्पाद और बुंदेली व्यंजन शामिल हैं। ये ऐसे व्यंजन हैं, जो लोगों के रोजाना खानपान में शामिल हैं।

विज्ञापन


बीयू ने मोटे अनाज से व्यंजन बनाने को लेकर छह सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसमें होटल मैनेजमेंट विभाग के डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. प्रणव भार्गव, फूड टेक्नोलॉजी विभाग की डॉ. नुपुर गौतम, डॉ. रवि कुमार, एग्रीकल्चर साइंस की डॉ. आस्था गुप्ता और होम साइंस विभाग की डॉ. प्रतिभा आर्य शामिल हैं। डॉ. महेंद्र ने बताया कि लोकप्रिय व्यंजनों को मोटे अनाज से तैयार किया गया। मोटे अनाज का उपयोग करने के बाद ये व्यंजन और भी अधिक स्वादिष्ट हो गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोटे अनाज से बनने वाली पकौड़ी खाने में लाजवाब होती है। इसके अलावा पनीर पसंदा में उन्होंने मुर्रट और रागी का उपयोग किया है। उड़द की जगह ज्वार, बाजरा की दाल बनाई है, इसे ज्वार, बाजरा मखनी दाल नाम दिया है। साथ ही रागी से टोमैटो शोरबा, बाजरा सलाद, ज्वार से ढोकला, लौकी लजीज, कोदो दाल, रागी का रायता, बाजरा पुलाव, बाजरा रबड़ी मालपुआ, मिलेट चपाती लड्डू, मिलेट पनीर कोफ्ता, मिलेटी खोभी कीमा समेत 27 उत्पाद बनाए हैं।

इसके अलावा बुंदेली व्यंजनों में बफौरी, खीज, गक्कड़, ज्वार की पूड़ी व रोटी, बाजरा लड्डू, ज्वार की पूड़ी के लड्डू, लपसी, बाजरे के गुलगुले समेत 11 व्यंजन बनाए हैं। प्रसंस्कृत एवं बेकरी उत्पादों में ज्वार, रागी व कोदो पास्ता, बाजरा पिज्जा, ज्वार व रागी बर्गर, बाजरा कप केक और मिलेट के समेत 16 तरह के व्यंजन बनाए हैं।

विज्ञापन

किताब छपवाई, खरीद सकेंगे लोग
बीयू के चार विभागों की ओर से तैयार किए गए मोटे अनाज के 54 व्यंजनों पर किताब भी प्रकाशित कराई गई है। इस किताब को साढ़े पांच सौ रुपये में खरीद सकेंगे।

रेस्टोरेंट में भी ग्राहक करने लगे मांग
काफी समय से हमारे रेस्टोरेंट में बाजरा की रोटी, सरसों का साग आदि बन रहा है। जल्दी ही ज्वार की रोटी की भी शुरूआत करने जा रहे हैं। अब कई लोग मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों की मांग करने लगे हैं। -ओमप्रकाश गुप्ता, हवेली रेस्टोरेंट

हमने बाजरे की रोटी, सरसों का साग बनाने की शुरूआत कर दी है। बाजरे की प्रति रोटी की कीमत 30 रुपये और सरसों के साग का मूल्य 149 रुपये है। लोग अब इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। -सिद्धार्थ रावत, संचालक, मोक्ष रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed