फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now difficult to recruit new coach factory

कोच फैक्ट्री में नई भर्ती अब मुश्किल

Fri, 18 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now difficult to recruit new coach factory
railway news jhansi - फोटो : demo
इस स्थिति को देखकर लग रहा है कि प्रशासन अब नई भर्ती नहीं करेगा। 
विज्ञापन

प्रेमनगर के महावीरन क्षेत्र में सौ करोड़ से अधिक लागत से तैयार हुए कोच मरम्मत कारखाने में रेलवे बोर्ड ने हर साल ढाई सौ कोचों की मरम्मत का लक्ष्य बनाया था। कारखाने में बनी शॉप के हिसाब से 993 अधिकारी व कर्मचारियों के पद सृजित किए गए थे। मगर वर्तमान में 139 अधिकारी व कर्मचारियों की ही तैनाती है। इनमें सौ कर्मचारी ही कोच मरम्मत के काम में लगे हैं, बाकी विभागीय कार्यों में तैनात हैं। रेलवे ने पुराने नौ जोनों से मय पोस्ट के 24-24 (कुल 216) कर्मचारी देने के निर्देश दिए थे। मगर, यह कर्मचारी भी कारखाने को नहीं मिल सके। 
इस कारण प्रशासन ने अधिकांश कारखाने की शॉपों को प्राइवेट हाथों में दे दिया है। इनमें स्ट्रीपिंग शॉप, बॉडी शॉप, पेंटिंग शॉप, एयर ब्रेक शॉप, कारपेंट्री शॉप, बोगी शॉप शामिल हैं। वर्तमान में हर माह चार कोच तैयार करके निकाले जा रहे हैं। इस स्थिति को देखकर लग रहा है कि प्रशासन अब नई भर्ती जल्द करने नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

 
‘रेलवे भर्ती बोर्ड में नई नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है। जब तक कर्मचारियों की कमी पूरी नहीं होती हैं, तब तक प्राइवेट काम कराया जाएगा। यही कारण है कि वित्तीय सत्र 2016- 17 में 40 कोच निकालने का लक्ष्य दिया गया है। प्राइवेट कर्मियों की गंभीरता से निगरानी की जा रही है, ताकि संरक्षा से खिलवाड़ न हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल्य सिन्हा, मुख्य कारखाना प्रबंधक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed