फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now congenital dark spots can be removed with laser

Jhansi News: अब लेजर से हटवा सकेंगे जन्मजात काले दाग

Sun, 28 Apr 2024 04:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Now congenital dark spots can be removed with laser
- मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में आई आधुनिक लेजर मशीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चेहरे पर लाल निशान हों या फिर जन्मजात काले दाग, ये सब अब महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ठीक हो सकेंगे। इसके लिए प्लास्टिक सर्जरी विभाग में आधुनिक लेजर मशीन आ गई है। लेजर से इलाज कराने पर एक से दो हजार रुपये प्रति बैठक खर्च आएगा।

अब तक मेडिकल कॉलेज में लेजर विधि से ठीक होने वाली त्वचा और बाल संबंधी कई समस्याओं को लेकर आने वाले मरीजों को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया जाता था। मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि लेजर मशीन से कई तरह की त्वचा और बाल संबंधी समस्याओं को दूर किया जाता है। मेडिकल कॉलेज में सबसे आधुनिक लेजर मशीन आ गई है। एक-एक महीने के अंतराल में मरीज को बुलाकर काले दाग और लाल निशान का इलाज किया जाता है। दो से सात बार में लेजर से इलाज करने पर मरीज की त्वचा और बाल संबंधी समस्या दूर हो जाती है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में लेजर मशीन से इन समस्याओं का इलाज कराने पर 20 से 25 हजार रुपये खर्च आता है। जबकि, मेडिकल कॉलेज में रियायती दरों पर इलाज हो जाता है। ऐसे में मरीज प्लास्टिक सर्जरी विभाग की मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और चर्म रोग विभाग की मंगलवार और शुक्रवार को होने वाली ओपीडी में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये समस्याएं भी होंगी दूर
..............................
- चेहरे पर अनचाहे बाल
- खून की नसों के गुच्छे
- जलने और छिलने से त्वचा पर आया कालापन
- स्पाइडर वेंस यानी शरीर के किसी भी अंग में उपस्थित लाल, बैंगनी या नीले रंग की टेढ़ी-मेढ़ी नसें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed