{"_id":"66748c7c9a01555ba2086e53","slug":"now-cockroach-found-in-food-of-vande-bharat-express-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi : अब वंदेभारत के खाने में निकला कॉकरोच, शिकायत के बाद आईआरसीटीसी ने मांगी माफी; फर्म पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi : अब वंदेभारत के खाने में निकला कॉकरोच, शिकायत के बाद आईआरसीटीसी ने मांगी माफी; फर्म पर जुर्माना
Fri, 21 Jun 2024 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:39 AM IST
सार
घटना मंगलवार की है। शिकायत के दो दिन बाद अब आईआरसीटीसी ने खाना परोसने वाली फर्म पर जुर्माना लगाते हुए यात्री से माफी मांगी है।
विज्ञापन
कॉकरोच दाल...!
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को परोसे गए शाकाहारी भोजन में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की है। शिकायत के दो दिन बाद अब आईआरसीटीसी ने खाना परोसने वाली फर्म पर जुर्माना लगाते हुए यात्री से माफी मांगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक दंपती भोपाल से आगरा कैंट के लिए वंदेभारत में सवार थे। ट्रेन झांसी पहुंची तो यहां बेस किचन से भोजन ट्रेन में चढ़ाया गया। इसी ट्रेन के सी-2 कोच में सवार राजेंद्र ने जब अरहर की दाल का डिस्पोजेबल कटोरा खोला तो उसमें मरा हुआ कॉकरोच निकला।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी जानकारी अपने भतीजे विदित को दी। उनके भतीजे विदित ने आईआरसीटीसी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को आईआरसीटीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए भोजन चढ़ाने वाली फर्म पर जुर्माना लगाया है। साथ ही यात्री से माफी भी मांगी है।
विज्ञापन