{"_id":"67be117940b5847992004904","slug":"now-children-will-make-their-family-and-neighbors-literate-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-130364-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब बच्चे बनाएंगे परिजन और पड़ोसियों को साक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब बच्चे बनाएंगे परिजन और पड़ोसियों को साक्षर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अभियान में अब कक्षा पांच या उससे ऊपर की कक्षा वाले छात्र-छात्राएं परिवार व पड़ोसियों को साक्षर बनाने में मदद करेंगे।
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक के लोगों को साक्षर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। एनएसएस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता असाक्षर लोगों को साक्षर बना रहे हैं। इन नव साक्षरों की परीक्षा कराई जाती है। उत्तीर्ण होने पर उन्हें साक्षरता की श्रेणी में रखा जाता है। असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की मदद ली जाएगी। स्कूल में एक सामाजिक चेतना केंद्र स्थापित होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को गति देने की कवायद तेज कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इस अभियान में अब बच्चों को जोड़ा जाएगा। वह अपने परिवार व पड़ोसियों को साक्षर बनाने में मदद करेंगे।