{"_id":"6824f2632b4110034b0d7b27","slug":"notices-were-pasted-on-the-houses-of-the-absconding-accused-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-106160-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फरार चल रहे आरोपियों के घर पर चस्पा किए गए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फरार चल रहे आरोपियों के घर पर चस्पा किए गए नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों के मकानों पर बुधवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किए। इस दौरान क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई।
समथर के पहाड़पुरा तिराहे के पास खेतों में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में एक अक्तूबर 2024 को विस्फोट हो गया था। घटना में एक आरोपी महिला समेत चार की मौत हो गई थी। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि नौ आरोपियों में से चार आरोपी बन्ने खां, अमित, धीरू साहू व गुलाम मुहम्मद जेल में है। एक आरोपी महिला नसरीन विस्फोट में घायल हो गई थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वांछित चल रहे चार आरोपियों के मकानों पर न्यायालय के आदेश पर मुनादी कराते हुए नोटिस चस्पा करा दिए गए हैं। हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान समथर थानाध्यक्ष अनुज सिंह गंगवार, उपनिरीक्षक दलवीर सिंह, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।