फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Notice to traders of Samadhan Yojana, trade was shown as zero, 1445 traders accused of tax evasion

Jhansi News: समाधान योजना के व्यापारियों को नोटिस, शून्य दिखाया था व्यापार, 1445 व्यापारियों पर टैक्स चोरी का आरोप

Sun, 29 Dec 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Notice to traders of Samadhan Yojana, trade was shown as zero, 1445 traders accused of tax evasion

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग की समाधान योजना में शामिल जीएसटी जोन के 1445 व्यापारियों ने बीती तिमाही में अपना व्यापार शून्य दिखाकर विभाग को गुमराह करने का प्रयास किया। विभाग ने इन व्यापारियों की सच्चाई जानने के बाद उन्हें नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। इसके लिए खंड कार्यालयों को व्यापारियों का ब्योरा दिया जा रहा है।

जीएसटी विभाग के झांसी जोन में बुंदेलखंड के सात जिले शामिल हैं। इसमें झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर व चित्रकूट के सात हजार से अधिक व्यापारी ऐसे हैं जो व्यापारियों को राहत देने वाली समाधान योजना में शामिल हैं। इन व्यापारियों को योजना में 1.50 करोड़ के सालाना टर्न ओवर पर मात्र एक प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होता है। इनमें से 1445 व्यापारियों ने एक प्रतिशत टैक्स देना भी मंजूर नहीं किया और बीती तिमाही में अपना टर्न ओवर रिटर्न दाखिल करते हुए शून्य दर्शाया। विभागीय अधिकारियों ने माल सप्लाई करने वालों के खाते खंगालने शुरू किए तो व्यापारियों को पोल खुल गई। अब जीएसटी विभाग ने खंड कार्यालयों के माध्यम से इन व्यापारियों को टैक्स जमा करने के नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। इसके बाद भी ये व्यापारी टैक्स जमा नहीं करते हैं तो इनसे राजस्व वसूली प्रक्रिया से टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन




--

वर्जन



समाधान योजना के जिन व्यापारियों ने टैक्स न भरने के लिए अपना टर्न ओवर शून्य दर्शाया था, अब उन्हें खंड कार्यालयों के माध्यम से नोटिस भेजे जा रहे हैं। यदि वह इस पर भी टैक्स जमा नहीं कराते हैं तो फिर उनसे टैक्स की वसूली राजस्व प्रक्रिया से की जाएगी। - एके सिंह, एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड 2, एसआईबी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed