फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officers says to do work on time

वृक्षारोपण के लिए अब तक नहीं खोदे गए गड्ढे, अधिकारियों ने कहा- काम पूरा न करने पर होगी कार्रवाई

Thu, 27 Jun 2019 01:39 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Officers says to do work on time
विभागों की वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोदने की प्रगति शून्य - फोटो : Social Media

झांसी मंडल के एक दर्जन से अधिक विभागों की वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोदने की प्रगति शून्य है। एक सप्ताह में काम पूरा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। ये चेतावनी जिलाधिकारी /प्रभारी मंडलायुक्त शिवसहाय अवस्थी ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान दी।

विज्ञापन


प्रभारी मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मंडल का पौधरोपण का लक्ष्य 67,70,306 है। इस शत प्रतिशत हासिल करना है। सभी विभाग रणनीति बनाकर कार्य करें। उन्होंने जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद झांसी में गड्ढा खोदने की प्रगति बेहद असंतोषजनक है, इसमें जल्द सुधार लाया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा विभाग की प्रति शून्य पाई गई, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। बैठक में वन संरक्षक एके सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण के लिए पौध निशुल्क दी जाएगी। विभाग नोडल अधिकारी नामित करें जो नर्सरी से पौध लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, डीएफओ डा. एमके शुक्ला, जेडीसी आरबी भास्कर, सचिव जेडीए त्रिभुवन विश्वकर्मा, एडी स्वास्थ्य डा. सुमन बाबू मिश्रा, डीडी उद्यान भैरम सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed