{"_id":"57605f464f1c1beb7111b9b6","slug":"not-if-i-get-into-trains-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में जगह न मिले तो रोडवेज है न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में जगह न मिले तो रोडवेज है न
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
bus, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। तीस जून तक ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। ऐसे में यात्रियों के पास रोडवेज का विकल्प मौजूद है। हालांकि, समर सीजन में रोडवेज ने अतिरिक्त बसें तो नहीं चलाई हैं। लेकिन झांसी से विभिन्न प्रमुख स्थानों के लिए बस सेवा उपलब्ध है।
ट्रेनों में आरक्षण कंफर्म न होने व टिकट न मिलने से लोगों में मायूसी है। लेकिन उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। झांसी बस स्टैंड से विभिन्न शहरों के लिए रोडवेज की बसें मौजूद हैं। झांसी रोडवेज के बेडे़ में 162 बसें हैं, जिनमें से झांसी व ललितपुर से 98 बसें दौड़ाई जाती हैं। वहीं, शेष 64 बसें उरई से फर्राटा भरती हैं।
यात्री संख्या के चलते विभाग बसों की संख्या को पर्याप्त मानता है, लेकिन नए मार्ग खुलने से एवं ग्रामीण अंचलों में बस सेवा को और दुरस्त करने के लिए विभाग ने मुख्यालय से लोहिया बस ग्रामीण सेवा के तहत 20 लोहिया एवं रैपिड बस सेवा के तहत 7 बसें मांगी हैं, जो जल्द पूरी हो जाएंगी। आरएम डीवी सिंह के मुताबिक रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ी है।
विज्ञापन
वर्ष 2015-16 के अप्रैल मार्च तक 65 लाख 65 हजार यात्रियों ने सफर किया है, जबकि वर्ष 2015-16 में 57 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि कोई भी पूरा ग्रुप रोडवेज की बस सेवा सरकारी दर पर ले सकता है।
उनके अनुसार लंबी दूरी की सेवाओं के लिए झांसी परिक्षेत्र से कई बसें संचालित हैं। झांसी बस स्टेशन से दिल्ली, मेरठ, बनारस आदि क्षेत्रों में, तो वहीं हरिद्वार जाने के लिए दो बसें उरई से संचालित हैं।
यह है लंबी दूरी की बसें
लंबी दूरी की बस सेवा के अंतर्गत महानगर के बस स्टैंड से मेरठ के लिए दो बसें दौड़ती है, जो सुबह 6:30 बजे एवं 7:30 बजे रवाना होती है, जो ग्वालियर, मुरैना, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ होती हुई मेरठ पहुंचती है। इसी प्रकार से शाम सात बजे दतिया, डबरा, ग्वालियर, फर्रुखाबाद होती बरेली के लिए, शाम 4:30 एवं 6:15 बजे बलरामपुर के लिए, दोपहर एक बजे उरई, कानपुर, इलाहाबाद से होती हुई बनारस के लिए,
दिल्ली के लिए 8: 10 बजे से 8:30 बजे के मध्य, गोवर्धन के लिए सुबह 5 एवं 7:45 बजे एवं प्रताप गढ़ के लिए सुबह 9 बजे से बस सेवा है। वहीं, दस गाड़ियां लखनऊ के लिए संचालित हैं। सुबह चार बजे से चलती है और प्रत्येक गाड़ी एक से डेढ़ घंटे के मध्य संचालित होती है। इसी प्रकार से कानपुर के लिए प्रत्येक आधे घंटे पर बसें चलती हैं, जो सुबह चार बजे से रात 11:30 बजे तक हैं।
दो एसी बसों का भी विकल्प
झांसी डिपो में कोई भी एयर कंडीशनर बस नहीं है। हालांकि कानपुर परिक्षेत्र से 25 सीटर की दो मिनी बसें झांसी जरूर आती हैं, जो अपराह्न 4 व 5 बजे कानपुर के लिए रवाना होती हैं। जिनका किराया लगभग 325 रुपया है।