{"_id":"104b5410563db2c5614baa4ff93d29fd","slug":"not-even-aware-of-the-plans-to-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की जानकारी कर्मचारियों को भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की जानकारी कर्मचारियों को भी नहीं
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विगत दिनों विकास भवन में हुई विभागीय दक्षता ज्ञान परीक्षा ने कर्मचारियों के ज्ञान की कलई खोल कर रख दी है। अधिकांश कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं की पूर्ण जानकारी नहीं है।
मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने पिछले दिनों विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की विभागीय योजनाओं की जानकारी की परीक्षा ली। दक्षता ज्ञान परीक्षा में 195 कर्मचारियों के सापेक्ष 172 ने परीक्षा दी। 23 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में आशु लिपिक संवर्ग द्वितीय में विश्वनाथ शर्मा ने 71 प्रतिशत अंक व विभागीय संवर्ग में नेडा जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र कुमार ने सौ में सौ अंक हासिल किए। वहीं लेखा संवर्ग में सहायक लेखाकार मनोज सहारिया ने 59 प्रतिशत, सहायक लेखाकार महेंद्र कुमार ने 53.57 प्रतिशत, विकास खंड बड़ागांव के शिशुपाल सिंह ने 48.26 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। समाज कल्याण विभाग के सुपर वाइजर वीडी दिवाकर ने व राम शरण शर्मा ने 69 प्रतिशत, सामान्य संवर्ग में वरिष्ठ सहायक राम प्रकाश बुधौलिया ने 60 प्रतिशत, पंचायत विभाग के प्रधान सहायक राम बाबू खरे ने 54 प्रतिशत, जिला कार्यक्रम विभाग के प्रधान सहायक ए के तिवारी ने 51 प्रतिशत अंक हासिल किए। बाकी का परीक्षा परिणाम और भी खराब रहा।