फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Not being able to race in Bundelkhand CM Cycle '

बुंदेलखंड में नहीं दौड़ पा रही ‘सीएम की साइकिल’

Fri, 12 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
 Not being able to race in Bundelkhand CM Cycle '
cycil track, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। तीन साल पहले मुख्यमंत्री ने शहरों में साइकिल ट्रैक बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन बुंदेलखंड में मुख्यमंत्री की साइकिल ट्रैक से उतरी नजर आ रही है। झांसी में करीब डेढ़ किलोमीटर का साइकिल ट्रैक निर्माणाधीन है, जबकि बुंदेलखंड के अन्य जिलों ने तो कार्य शुरू ही नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहरों में अधिक से अधिक से साइकिल मार्ग बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया था। जिन शहरों में विकास प्राधिकरण हैं, वहां साइकिल ट्रैक बनाने की जिम्मेदारी प्राधिकरणों को सौंपी गई थी, जबकि बिना प्राधिकरण वाले शहरों में यह काम नगर निकायों के जिम्मे पर था।
विज्ञापन


झांसी के ललितपुर रोड पर हंसारी में रेलवे लाइन के किनारे झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है। गया है। जेडीए ने सड़क के दोनों ओर लगभग डेढ़ किलोमीटर का साइकिल ट्रैक बनाने का काम शुरू किया था, लेकिन बरसात के कारण काम बंद है। हंसारी में रेलवे क्रासिंग से लेकर रोडवेज वर्कशाप से पहले पुल तक साइकिल ट्रैक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सड़क के बराबर दोनों ओर तीन-तीन फुट का डामरीकरण कार्य कर दिया गया है। करीब 72 लाख रुपये की लागत से यह कार्य कराया गया है। इस ट्रैक को बनाने के लिए सड़क का चौड़ीकरण कर दिया गया। इस पर अंतिम कोट (एचडीबीसी) करने के बाद इस पर सफेद पट्टी (डिमार्केशन) के अलावा कैट आई लगाकर अंतिम रूप दिया जाएगा। यह कार्य बरसात बंद होने के बाद शुरू होगा।

बुंदेलखंड के जालौन, बांदा, ललितपुर और चित्रकूट में साइकिल पथ निर्माण का तो श्रीगणेश तक नहीं हो सका है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट साइकिल पथ की रफ्तार कितनी सुस्त है। यह तब है, जब इस योजना की हर महीने उच्चस्तरीय समीक्षा की जाती है और मुख्यमंत्री तक रिपोर्ट जाती है।


यहां पर भी है अनदेखी
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ और नगर विकास मंत्री मो. आजम खां के गढ़ रामपुर समेत विभिन्न शहरों में एक इंच भी साइकिल पथ का निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed