{"_id":"5dffd8a68ebc3e87c20e56cf","slug":"northen-railway-and-madhya-pradesh-acadmy-won-match-jhansi-news-jhs155671397","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्दन रेलवे और मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्दन रेलवे और मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने जीते मैच
विज्ञापन
ध्यानचंद स्टेडियम में शुरू हुई ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में भिड़तीं बुंदेलखंड हॉकी एकादमी के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अखिल भारतीय प्राइज मनी महिला हॉकी प्रतियोगिता को जोरदार शुभारंभ हुआ। पहले दिन सभी मुकाबले एकतरफा रहे। नार्दन रेलवे ने भारतीय खेल प्राधिकरण को 5 - 0 से, मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को 10 - 0 से हराया।
एस्ट्रोटर्फ पर हुए मैच में नार्दन रेलवे की टीम में शुरू से लेकर अंत तक भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल पर अपना दबदबा बनाए रखा। प्रियंका ने चौथे मिनट में, श्यामा ने 7वें, ज्योति ने 25वें, दीपिका सैनी ने 27वें और 46वें मिनट में प्रियंका ने गोल कर अपनी टीम की जीत तय कर दी। दूसरे मैच में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को करारी पराजय दी। विजेता टीम की ज्योति पाल व नीरज राना ने दो - दो, नीलू, प्रियंका परिहार, अंजलि गौतम, योगिता बोरा, करिश्मा व उपासना ने एक - एक गोल किया। एक अन्य मैच में नार्दन ईस्ट रेलवे ने गोरखपुर को 12 - 0 से हराया। अंपयारों में भाग्य श्री, योगिता, अर्चना तिवारी, सुमन, शिवानी शर्मा, श्वेता पाटिल, सुनीता तिवारी रहीं।
जबकि टेक्निकल आफिसरों में नावेद जिया, सुनील कुमार विक्रम, अमर सिंह नेगी, कृष्ण कुमार यादव, व टूर्नामेंट डायरेक्टर रोहिनी बोपन्ना रहीं।
इससे पहले मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रकाश द्विवेदी, लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस कुंतल, अपर नगर मजिस्ट्रेट धीरेंद्र प्रताप, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज सीपरी, प्राथमिक विद्यालय बंगरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापुर, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बुंदेली लोक संगीत की मोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर, जमशेर खान, संजीव सरावगी, डॉ. रोहित पांडे, प्रदीप सरावगी, स्टुअर्ट विल्सन, मोहम्मद हसरत, अब्दुल हमीद, योगेश वर्मा, अश्वनी कुमार त्यागी, मोहन लाल सुमन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम, सीता मेहता, एसएस कुंतल को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
आज ये मैच होंगे
सुबह 11 बजे से स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड बनाम सोनीपत हॉकी अकादमी, दोपहर 1 बजे से स्पोटर्स हॉस्टल लखनऊ बनाम नार्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर तथा दोपहर 2 बजे से नार्दन रेलवे बनाम सशस्त्र सीमा बल लखनऊ के बीच मैच होंगे।
जमकर मेहनत करें नवोदित खिलाड़ी
सब हेड - महिला हॉकी के दिग्गजों ने कहा, अब नहीं संसाधनों की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। देश के दिग्गज महिला हॉकी खिलाड़ियों का कहना है कि अब देश में खेल संसाधनों की कोई कमी नहीं है। हॉकी के खेल में काफी बदलाव आया है। जो बेहतर खिलाड़ी है, उन्हें जॉब भी समय से मिल रही है। कहा कि जरूरत है, कि नवोदित खिलाड़ी जमकर मेहनत करें और अपनी प्रतिभा को विकसित करें।
अर्जुन अवार्ड प्राप्त प्रीतम सिवाज का कहना है कि उनके दौर में सुविधाएं काफी कम थीं। कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन जमकर मेहनत की और भारतीय टीम में जगह पाई। उनके अनुसार हॉकी में बदलाव आया है। नए खिलाड़ी खेल को एंजॉय कर खेलें। इससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वह तनाव मुक्त रहेंगे। प्रीतम ने वर्ष 1998 में भारतीय टीम की कप्तान रही हैं।
अर्जुन अवार्ड प्राप्त हिमाचल की सीता गोसाईं भी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रही हैं। इनके अनुसार देश में हॉकी के खेल में संसाधन बढे़ हैं। हॉकी खेलने वाले अधिकांश खिलाड़ी मध्यम वर्गीय परिवारों से होते हैं। हम भी छोटे से मैदान में खेलकर आगे बढे़ हैं। पहले टूर्नामेंट भी बहुत कम होते थे। लेकिन आज खिलाड़ियों के समक्ष अवसर काफी हैं। अच्छे खेल प्रदर्शन से जल्द ही पूरे देश में पहचान बन जाती है।
झांसी ने दिए कई खिलाड़ी
मेजर ध्यानचंद की नातिन व भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख सदस्य रहीं लक्ष्मण अवार्ड प्राप्त नेहा सिंह का कहना है कि झांसी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देश - दुनिया को दिए हैं। लेकिन काफी अर्से से कोई खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ा है, इसकी वजह समझ में नहीं आती है। लगता है, कि जैसे हॉकी गुम हो गई है। उनके अनुसार झांसी में हॉकी के संसाधन तेजी से बढे़ हैं।