{"_id":"622e583f6f4eec6b411a097d","slug":"nomination-for-mlc-election-from-march-15-voting-on-april-9-counting-of-votes-on-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन 15 मार्च से, नौ अप्रैल को मतदान, 12 को होगी मतगणना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन 15 मार्च से, नौ अप्रैल को मतदान, 12 को होगी मतगणना
Mon, 14 Mar 2022 02:16 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:16 AM IST
सार
21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 23 मार्च को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। नौ अप्रैल को मतदान होगा और 12 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी। इस चुनाव की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
voting, vote
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के निपटते ही विधान परिषद की झांसी-ललितपुर-जालौन सीट की चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 मार्च से इसके नामांकन शुरू हो जाएंगे। नौ अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 12 अप्रैल को होगी। विधानसभा चुनाव के बीच निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। इसकी नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन छह फरवरी को इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
अब एक बार फिर से प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत 15 से 19 मार्च तक कलक्ट्रेट में जिला मजिस्ट्रेट के न्यायिक कक्ष में नामांकन किए जाएंगे। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 23 मार्च को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। नौ अप्रैल को मतदान होगा और 12 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी। इस चुनाव की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
37 बूथ बनाए, 3825 हैं मतदाता
झांसी। विधान परिषद चुनाव में तीनों जिलों में 37 बूथ पर मतदान होगा और 3825 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। झांसी में 16 मतदेय स्थलों पर 1395, जालौन में 13 मतदेय स्थलों पर 1411 और ललितपुर में आठ मतदेय स्थलों पर 1019 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन