{"_id":"5e71212d8ebc3ea7f933011c","slug":"no-sanitizer-in-roadways-bus-jhansi-news-jhs162673250","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर व कंडक्टर नहीं पहने मास्क , दवा का भी नहीं हुआ छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर व कंडक्टर नहीं पहने मास्क , दवा का भी नहीं हुआ छिड़काव
विज्ञापन
बस स्टेंड पर भरा नालियों को गंदा पानी। अमर उजाला
झांसी। कोरोना वायरस के डर से लोगों की नींद उड़ी हुई है। लेकिन महानगर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर हाल जस के तस है। रोडवेज और प्राइवेट बसों के ड्राइवर व कंडक्टरों को मास्क उपलब्ध नहीं कराए गए है। कई बसें की सेनेटाइजर से सफाई नहीं की गई है। सभी छह यात्री प्लेटफार्म शेडों पर दवा का भी छिड़काव नहीं हुआ है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। सूअर सहित कई आवारा जानवर विचरण कर रहे है। यात्रियों व स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गंदगी की वजह से सांस लेना भी दूभर है। ऐसे में संक्रामक बीमारियां फैल सकती है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या भी काफी घट गई है।
बस स्टैंड पर यात्रियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए कोई उपाय नजर नहीं आ रहा है। ड्राइवर, कंडक्टर भी मास्क नहीं पहने है। दीपक यादव, यात्री
बस स्टैंड पर साफ सफाई बेहतर होना चाहिए। ताकि दूर दराज से आ रहे यात्रियों को स्टैंड पर स्वच्छ वातावरण का अहसास हो सके। राम, बस चालक
बस स्टैंड पर कोई भी कीट नाशक दवा नहीं छिड़की है। सफाई का बेहतर इंतजाम भी नहीं है। बसें भी सेनेटाइज नहीं दिख रही है। राजेंद्र साहू, स्थानीय दुकानदार
कोरोना वायरस के भय से यात्रियों की संख्या काफी घट गई है। 52 सीटर बस में अब मुश्किल से 30 - 32 यात्री ही जुट रहे हैं। इंद्रपाल, कंडक्टर

बसों में कोरोना को लेकर मंगलवार को दवा की छिड़काव नहीं हुआ। अमर उजाला
विज्ञापन