फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no police or officer found on duty in containment zone

कंटेनमेंट इलाके में न पुलिस, न कोई अफसर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
no police or officer found on duty in containment zone
कंटेनमेंट इलाके में न पुलिस, न कोई अफसर मंडलायुक्त ने लिया जायजा, लॉकडाउन में भी खुले मिले व्यवसायिक प्रतिष्ठान अमर उजाला ब्यूरो झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने शनिवार को कंटेनमेंट इलाकों का जायजा लिया लेकिन, पूरे इलाके में न कहीं पुलिस दिखाई पडी न कोई प्रशासनिक अफसर ही उनको यहां मिला। मंडलायुक्त को लॉकडाउन अवधि में भी बड़ी संख्या में व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले मिले। ऐसी स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ाई बरतने के निर्देश दिए हैं। सुबह ही मंडलायुक्त निरीक्षण के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने आतियां तालाब, कोतवाली, मानिक चौक, बड़ा बाजार, लक्ष्मी गेट, न्यू रोड, गोविंद चौराहा, मिनर्वा चौराहा, इलाइट चौराहा आदि इलाकों में पहुंचकर वहां इंतजामों का जायजा लिया। इनमें से कई इलाके कंटेनमेंट जोन में शुमार थे लेकिन, कहीं भी पुलिस तैनात नहीं मिली। प्रशासनिक अफसर भी उनको नहीं मिले। कंटेनमेंट जोन में सिविल डिफेंस, एनसीसी, एनएसएस सहित अन्य संस्थाओं के वॉरियर्स लगाए गए थे लेकिन, यह भी कहीं नहीं दिखे। इसी तरह चौराहों पर भीड़ देखकर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर की। कई जगहों तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी खुले हुए थे। मंडलायुक्त ने मातहतों को फटकार लगाते हुए कड़ाई से व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed