फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No lack of coal, increasing the stock in stock

पारीछा बढ़ रहा स्टॉक, चालू नहीं हो सकीं इकाइयां

Tue, 26 Oct 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
No lack of coal, increasing the stock in stock
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट की उत्पादन इकाइयां बंद होने से कोयले का स्टॉक लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे उत्पादन शुरू होने पर कई दिनों तक कोयले का संकट नहीं रहेगा। सोमवार तक प्लांट के पास 60 हजार टन कोयला एकत्रित हो गया था। इधर, ललितपुर स्थित संयंत्र में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों में से दो से उत्पादन बराबर हो रहा है।
विज्ञापन

कोयला संकट के बीच प्रदेश में पिछले दिनों बारिश होने से बिजली की मांग लगातार कम चल रही है। सोमवार को भी प्रदेश में दिन के वक्त 10 हजार 500 मेगावाट और रात में 15 हजार मेगावाट बिजली की मांग रही। वहीं, 17 अक्तूबर से पारीछा थर्मल पावर प्लांट की 920 मेगावाट क्षमता की चारों इकाइयों और हरदुआ गंज की 500 मेगावाट की दोनों इकाइयां स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर लखनऊ (एसएलडी) के आदेश पर बंद कर दी गई थी। सोमवार को भी प्लांट की चारों इकाइयों को बंद रखा गया। वहीं, सोमवार को एक मालगाड़ी और मिलने से स्टॉक में 60 हजार टन कोयला इकट्ठा हो गया है।
विज्ञापन

- स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर लखनऊ के आदेश पर इकाइयों को बंद किया गया था। आदेश आने पर ही अब एक- एक कर इकाइयों को चालू किया जाएगा।
एमके सचान, मुख्य महाप्रबंधक (पारीछा थर्मल पावर प्लांट)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed