{"_id":"63caf0a4c0df150ce406adfd","slug":"no-form-rejected-the-way-is-clear-for-everyone-to-become-director-jhansi-news-jhs2373989131-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कोई पर्चा खारिज नहीं, सभी का डायरेक्टर बनने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कोई पर्चा खारिज नहीं, सभी का डायरेक्टर बनने का रास्ता साफ
विज्ञापन
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की गई। इस दौरान सभी के नामांकन पत्र सही पाए गए। इसकी सूची बैंक के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। अब नामांकन करने वाले सभी 12 लोगों का डायरेक्टर बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
बृहस्पतिवार को अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई थी। इसमें भाजपा का दबदबा रहा। सभी 12 पदों पर बारह ही नामांकन हुए। हालांकि, ये भी आरोप लगा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगभग डेढ़ दर्जन फॉर्म बिकने के बाद बैंक का दरवाजा बंद कर लिया। किसी को भीतर जाने नहीं दिया। भाजपा नेताओं का जमावड़ा देखकर विपक्षी नेता नामांकन करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। वहीं, शुक्रवार को सभी के नामांकन पत्रों की जांच की गई। चुनाव अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 12 नामांकन पत्र सही मिले हैं। अब 23 जनवरी को नाम वापसी होगी। किसी के पर्चा वापस न लेने पर सभी 12 लोगों का निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा। इसके बाद 27 जनवरी को सभापति, उप सभापति का नामांकन होगा।
ये 12 लोग बनेंगे निदेशक
आवास विकास क्षेत्र से मनीष पाठक, मनु सिंह, उमा, शहर से संजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम स्वामी, मीरा भारती, सिविल लाइन क्षेत्र से कृष्ण बिहारी तिवारी, बालस्वरूप साहू, ऊषा सेन और सूजे खां क्षेत्र से रमाकांत पंकज दुबे, अमित चिरवारिया, अरुणा गुप्ता का निदेशक बनना तय है।
विज्ञापन
सभापति के लिए इन नामों की चर्चा
भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि सभापति के लिए अभी चार नाम चर्चा में हैं। इनमें मनु सिंह, पुरुषोत्तम स्वामी, अमित चिरवारिया, रमाकांत पंकज दुबे शामिल हैं। हालांकि, अभी पार्टी नेताओं ने इसको लेकर कोई बैठक नहीं की है। इनके अलावा भी किसी को सभापति चुना जा सकता है।