फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No FIR has been filed against 16 firms that defrauded them of crores of rupees even after a month.

Jhansi News: करोड़ों का चूना लगाने वाली 16 फर्माें पर महीनेभर बाद भी नहीं हुई एफआईआर

Tue, 25 Nov 2025 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
No FIR has been filed against 16 firms that defrauded them of crores of rupees even after a month.

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। जीएसटी में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त है, लेकिन पुलिस लापरवाही कर रही है। रेकी अभियान में 26 फर्जी फर्में पकड़ी गईं, इनमें से छह मामलों में नुकसान का आकलन नहीं हो पाया, ऐसे में राज्य कर विभाग ने 20 फर्मों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मात्र चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।

राज्य कर विभाग ने फर्जी फर्माें के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। जुलाई से अब तक हुई जांच में 26 ऐसी फर्में पकड़ में आईं, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीयन कराया और करोड़ों रुपये की टैक्स में हेराफेरी कर सरकार को चूना लगाया। इन 26 फर्माें में चार पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ जांच एसआईटी को सौंप दी गई है। महोबा की ऊर्जा पेट्रोकेम, हमीरपुर की आरपी इंटरप्राइजेज, झांसी की डीके इंटरप्राइजेज, हमीरपुर की फर्म जुबैर इंटरप्राइजेज इसमें शामिल है। छह फर्म महोबा की एएस इंटरप्राइजेज व एचके इंटरप्राइजेज, बांदा की जया इंटरप्राइजेज, झांसी की अहिरवार इंटरप्राइजेज, एसबी इंटरप्राइजेज व एआर इंटरप्राइजेज में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक 16 फर्जी फर्मों ने 16.36 करोड़ का सरकार को चूना लगाया। इनके पंजीयन निरस्त करने के साथ एफआईआर कराने के लिए संबंधित थाने को तहरीर सौंप दी गई है। लेकिन एक माह बाद भी मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन




......

प्रमुख सचिव राज्य कर ने किया तलब

-फर्जी फर्माें पर एफआईआर दर्ज न किए जाने का मामला शासन तक पहुंचा है। प्रमुख सचिव एम. देवराज ने स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। इन फर्माें का ब्योरा मांगा है। इनकी भी जांच एसआईटी से कराई जाएगी। फिलहाल प्रमुख सचिव के पत्र से अधिकारियों में हलचल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




.....

इन 16 फर्मों के खिलाफ नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी



फर्म क्षेत्र कहां दी गई तहरीर दिनांक

रायसु ई कॉमर्स महोबा खरैला महोबा 15 अगस्त



शिंदे इंटरप्राइजेज हमीरपुर कोतवाली हमीरपुर 15 अगस्त

पराटे इंटरप्राइजेज हमीरपुर कोतवाली हमीरपुर 15 अगस्त



एके इंटरप्राइजेज झांसी नबावाद झांसी 16 अक्तूबर

काजल इंटरप्राइजेज झांसी कोतवाली झांसी 23 सितंबर



पीएस इंटरप्राइजेज झांसी मोंठ झांसी 15 अक्तूबर

एनआर इंटरप्राइजेज बांदा कोतवाली बांदा 17 अक्तूबर



राहू इंटरप्राइजेज बांदा कोतवाली बांदा 17 अक्तूबर

एमके इंटरप्राइजेज ललितपुर कोतवाली ललितपुर 14 अक्तूबर



ताज इंटरप्राइजेज ललितपुर कोतवाली ललितपुर 14 अक्तूबर

श्रीकामतानाथ इंटरप्राइजेज बांदा चिल्ला बांदा 17 जून



आरके इंटरप्राइजेज झांसी प्रेमनगर झांसी 24 अकतूबर

भारत इंटरप्राइजेज बांदा कोतवाली बांदा 14 अक्तूबर



एआर इंटरप्राइजेज झांसी प्रेमनगर झांसी 7 नवंबर

एसबी इंटरप्राइजेज झांसी प्रेमनगर झांसी 7 नवंबर



श्रीराम इंटरप्राइजेज बांदा कोतवाली बांदा 17 अक्तूबर

........



-राज्य कर विभाग की जांच में पकड़ी जा चुकी फर्माें के पंजीयन निरस्त किए जाने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। चार पर मामला दर्ज करने के साथ जांच के लिए एसआईटी के समक्ष प्रेषित कर दिया है। 16 मामलों में तहरीर सौंप दी गई है। अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

- डीके सचान, अपर आयुक्त ग्रेड-1



राज्य कर विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed