फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No electricity in Minerva, Ayodhyapuri, Sai Bihar

Jhansi News: मिनर्वा, अयोध्यापुरी, साईं बिहार में नहीं आई बिजली

Mon, 05 Feb 2024 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 05 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
No electricity in Minerva, Ayodhyapuri, Sai Bihar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में रिवैंप योजना और अनुरक्षण माह के तहत बिजली विभाग द्वारा जर्जर तारों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। साथ ही सब स्टेशन एवं फीडरों पर ट्रांसफाॅर्मर मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में रविवार को इंद्रानगर, प्राइमरी स्कूल भगवंतपुरा क्षेत्र, मिनर्वा चौराहा, अयोध्यापुरी, साईं बिहार कॉलोनी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों के घरों में हीटर, गीजर और दुकानों में बिजली से चलने वाले यंत्र नहीं चल पाए हैं। बिजली न आने से कई क्षेत्रों में पानी का भी संकट रहा। इससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित रही है। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी के मुताबिक सभी अवर अभियंता व एसडीओ को समय से काम कराने की हिदायत दी गई है।


आज यहां रहेगी कटौती
सोमवार को आल्हा घाट फीडर से जुड़े गणेश विहार, गणेश रेजीडेंसी, मुरारी नगर, गोकुलपुरी, नंदनपुरा सब्जी मंडी क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति नहीं होगी। वहीं, अयोध्यापुरी, इंद्रानगर, मिनर्वा चौराहा, भगवंतपुरा क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक रिवैंप योजना के काम चलने से बिजली कटाैती की जाएगी।
विज्ञापन

बातचीत
----------
सर्दियों में सुबह से ही कटौती कर लेते हैं। इससे रूम हीटर, गीजर आदि नहीं चल पाए हैं। - रुबी पटेल, दीनदयाल नगर
जब सर्दियों में इतनी कटौती कर रहे हैं तो गर्मियों में तो पूरा-पूरा दिन बिजली का संकट रहेगा। - सौरभ सिंह, प्रेमनगर
जब दुकान खोलने का समय होता है तभी कटौती कर लेते हैं। इससे व्यावसायिक काम नहीं हो पाते हैं। - विजय, गोविंद चौराहा
कंट्रोल रूम में शिकायत की गई, वहां जवाब मिला 15 मिनट में बिजली आएगी, लेकिन दो घंटे बाद आई। - नितिन चतुर्वेदी, खाती बाबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed