फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no corona positive find in jhansi division

झांसी मंडल सबसे सुरक्षित, कोरोना का अब तक एक भी केस नहीं

Fri, 10 Apr 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
no corona positive find in jhansi division
no corona positive find in jhansi division
झांसी। कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया कांप रही है। इसके बावजूद देश में 400 जिलों की सीमाओं में यह महामारी दाखिल तक नहीं हो पाई। इसमें झांसी मंडल भी शामिल है। इसके पीछे का अहम कारण क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व भी कम होना है। मंडल के जनपदों का प्रदेश की तुलना में 50 फीसदी कम जनसंख्या घनत्व है। इसके अलावा समय रहते बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने का भी असर दिखा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रामक रोग है जो कि एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। आंकड़ों पर गौर करें तो एक कोरोना संक्रमित 24 घंटे में 100 लोगों को अपना शिकार बना सकता है। कोरोना पीड़ित के खांसने, छींकने और थूकने से मुंह से निकलने वाले कण दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर देते हैं। जब देश में मामले बढ़ने लगे तो सरकार ने लॉकडाउन कर दिया। लॉकडाउन का उद्देश्य ही है कि लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं।
विज्ञापन

अब तक देश के 400 जिलों की सीमाओं में कोरोना वायरस घुस तक नहीं पाया है। इन जिलों में झांसी मंडल के ललितपुर, जालौन और झांसी शामिल हैं। इसका बड़ा कारण जनसंख्या घनत्व का भी कम होना है। मंडल के तीनों ही जिलों में उत्तर प्रदेश के मुकाबले 50 फीसदी कम जनसंख्या घनत्व है। यह घनत्व जितना कम होता है, लोगों के बीच का दायरा उतना ही अधिक होता है। वहीं, शहर और ग्रामीण इलाकों में समय रहते लोगों को क्वारंटीन करने का भी असर दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम आबादी की वजह से बुंदेलखंड में सिर्फ दो मरीज
बुंदेलखंड में झांसी मंडल के अलावा चित्रकूट मंडल के हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट जनपद आते हैं। बुंदेलखंड में बांदा को छोड़कर किसी भी जिले कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं। बांदा में दो कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। बुंदेलखंड में कोरोना का हमला बहुत कम होने का कारण कम आबादी है। यहां के महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर प्रदेश के सबसे कम आबादी वाले जिलों में शामिल हैं।
ये हैं आंकड़े
उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व: 829 व्यक्ति, आबादी 20 करोड़
झांसी का जनसंख्या घनत्व: 400 व्यक्ति, आबादी 20 लाख
जालौन का जनसंख्या घनत्व: 370 व्यक्ति, आबादी 17 लाख
ललितपुर का जनसंख्या घनत्व: 240 व्यक्ति, आबादी 12.22 लाख
(नोट: जनसंख्या घनत्व व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर में 2011 की जनगणना अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed