{"_id":"6aa1c4f31359a5a324018851","slug":"no-complaint-filed-regarding-the-assault-on-a-woman-at-the-gita-jayanti-event-rpf-stated-the-video-is-old-jhansi-news-c-11-jhs1019-873506-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गीता जयंती में महिला को पीटने की नहीं हुई शिकायत, आरपीएफ ने वीडियो को पुराना बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गीता जयंती में महिला को पीटने की नहीं हुई शिकायत, आरपीएफ ने वीडियो को पुराना बताया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) में महिला यात्री के साथ अभद्रता और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह घटना ट्रेन के शौचालय के पास यात्रियों के बीच हुए विवाद से संबंधित है। आरपीएफ ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी आई थी, जिसकी जांच कराई गई थी।
वायरल एक मिनट 55 सेकंड के वीडियो में महिला द्वारा विवाद के दौरान हाथ उठाने के बाद एक युवक महिला से अभद्रता और मारपीट करता दिख रहा है। इसमें बचाव कर रहे एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद रेल प्रशासन ने पूरे मामले की छानबीन कराई। आरपीएफ ने दावा किया है कि यह वीडियो पुराना है और इसकी शिकायत पूर्व में रेल मदद पर की गई थी। जिसकी झांसी और ग्वालियर में जांच कराई गई, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। इस प्रकरण में अभी तक जीआरपी या आरपीएफ में कोई नई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
जीआरपी क्षेत्राधिकारी सलीम खान ने बताया कि जीआरपी में ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा ने भी वायरल वीडियो को पुराना बताया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो करीब 14 अगस्त का है। इसकी शिकायत रेल मदद पर की गई थी और झांसी तथा ग्वालियर में जांच हुई थी। साथ ही टीटीई स्टाफ से भी पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
जांच में पुष्टि का अभाव
जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि किसी के पास घटना की पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत नहीं थी। पहले भी इस मामले की पुष्टि नहीं हो सकी थी। अब भी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। शिकायत न मिलने के कारण पहले भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी थी। वर्तमान में भी कोई नई शिकायत न होने से स्थिति स्पष्ट नहीं है।