फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No cleaning work in bijauli from tomorrow

कल से नहीं होगी बिजौली और राजगढ़ में सफाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
No cleaning work in bijauli from tomorrow
वार्ड नंबर 22 के पार्षद पति द्वारा महिला सफाई हवलदार से अभद्रता करने का ऑडियो वायरल होने के बाद सफाई कर्मचारियों में रोष है। सफाई कर्मचारियों ने एक जुलाई से बिजौली राजगढ़ क्षेत्र में सफाई कार्य न करने का एलान कर दिया है। वहीं पार्षदों और सफाई कर्मचारियों में आए दिन हो रहे विवाद को लेकर कार्रवाई की मांग की जा रही है। दरअसल, दो दिन पहले वार्ड नंबर 22 बिजौली राजगढ़ के पार्षद पति और महिला सफाई हवलदार में हुए विवाद का ऑडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर महिला सफाई हवलदार ने अधिकारियों से पार्षद पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की बैठक में मामले को लेकर चर्चा की गई। संघ के कुंदन लाल नेताजी ने कहा कि लगातार पार्षद अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों पर अनुचित कार्यों के लिए दवाब बना रहे हैं। जबकि अधिकारी कुछ कर नहीं पा रहे। जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने कहा कि अगर जल्द ही इस मामले में नगर निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं, की तो एक जुलाई से बिजौली राजगढ़ क्षेत्र में सफाई कर्मचारी सफाई कार्य बंद कर देंगे। बैठक में सियाराम महरौलिया, मुन्नालाल करौसिया, ओमप्रकाश, सोनू सारवान, रामजीसरन, संजय पहलवान, दिनेश, उमेश, राजेश, नरेश डागौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed