फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no celebration on sab-e-barrat

शब-ए-बारात कल, नहीं होंगे जलसे

Wed, 08 Apr 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
no celebration on sab-e-barrat
शब ए बारात घर में ही मनाते का एलान करते जमीयत उलमा ए हिंद झांसी यूपी के सदस्य। अमर उजाला
झांसी। जिले में शब-ए-बरात का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में किसी भी स्थल पर जलसे का आयोजन नहीं होगा। साथ ही कब्रिस्तान, मजार व मस्जिदों पर जाने पर भी रोक रहेगी। मंगलवार को महानगर के उलेमाओं ने घर पर ही इबादत करने के लिए घूम-घूम कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच 9 अप्रैल को शब-ए-बरात का त्योहार मनेगा। मुस्लिम समुदाय के लिए ये इबादत की रात होती है। लोग इस दिन अपने बुजुर्गों की कब्र पर जाते हैं। हालांकि, कोरोना संक्रमण के चलते उलेमाओं ने इस बार घर से ही इबादत करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए बाहर न निकलने की भी अपील की है। मरकजी रुयत-ए-हिलाल कमेटी (चांद कमेटी) के सचिव मौलाना फखरुद्दीन कासमी ने भी लॉकडाउन का पूरा पालन कर कोरोना को हराने में सहयोग देने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस रात घरों के अंदर ही रहकर खुदा की इबादत की जाए। इधर, मुफ्ती साबिर कासमी ने उलेमाओं के साथ घर से ही इबादत करने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का एक ये ही तरीका है कि हम अपने-अपने घरों में रहें। घरों में ही रहकर अपने और रिश्तेदारों के अलावा पूरे मुल्क व दुनिया की सलामती के लिए दुआ करें। इस मौके पर कारी हसीब, मुफ्ती खालिद नदवी, हाफिज काशिफ, मौलाना रिजवान, मौलवी अजीम, मुफ्ती अनस, बाबू खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुनाहों से निजात की रात है शब-ए-बरात
शब-ए-बरात गुनाहों से निजात की रात है। सच्चे दिल से तौबा करने वालों को उसका रब माफ कर देता है। इस रात में फरिश्ते जमीन पर फैल जाते हैं और एलान होता है कि मांग लो अपने रब से जो बड़ा रहम करने वाला और गुनाहों को बख्शने वाला है। मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि इस रात की बड़ी फजीलत है। इसी रात अल्लाह अपने फरिश्तों को पूरे साल की जिम्मेदारी साैंप देता है और अल्लाह पहले आसमान पर आ जाते हैं। गरीबों में इमदाद भी बांटी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed