फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nirichad team file coat coach suspent

Jhansi News: जांच समिति ने दर्ज किए बयान, कोच निलंबित

Tue, 27 Dec 2022 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nirichad team file coat coach suspent
झांसी। राष्ट्रीय मल्लखंभ खिलाड़ी दीपशिखा के पिता ने चयनकर्ताओं पर रुपये मांगने और पुत्री का मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मल्लखंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जांच पूरी होेने तक कोच रविप्रकाश को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

महानगर के नरसिंह राव टोरिया निवासी दीपशिखा के पिता संतोष कुशवाहा ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है और कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। अंतर महाविद्यालयीय मल्लखंभ प्रतियोगिता में ट्रायल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी कोच रवि परिहार द्वारा चयन नहीं किया गया था। इसके साथ ही कोच द्वारा पुत्री से रुपयों की मांग की जा रही है। रुपये नहीं देने पर मानसिक शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिकायत पर निदेशालय से जांच समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है। मामले में दोनों के बयान दर्ज किए गए हैं। इधर, एमेच्योर मल्लखंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी ने कोच रवि परिहार को संघ से निलंबित कर दिया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि प्रकरण की जांच निदेशालय स्तर पर की जा रही है। जांच पर किसी भी तरह का हस्ताक्षेप न हो इसके चलते कोच को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed