{"_id":"295b70198199d626184f215634bcfee8","slug":"nine-wagons-of-the-freight-train-came-off-the-tracks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के नौ वैगन पटरी से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के नौ वैगन पटरी से उतरे
झांसी / ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
पारीछा थर्मल पावर प्लांट के निकट लूप लाइन में मंगलवार की सुबह एक मालगाड़ी के नौ वैगन पटरी से उतर गए। घंटों की मशक्कत के बाद वैगनों को पटरी पर चढ़ाया जा सका। दुर्घटना के कारण करीब पांच घंटे तक शंटिंग का कार्य प्रभावित रहा।
मंगलवार की सुबह 5.50 बजे कोयले से भरी एक मालगाड़ी पारीछा कोयला साइडिंग में खाली होने के कारण शंटिंग कर पारीछा रेलवे स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी की जा रही थी, तभी मालगाड़ी के नौ वैगन पटरी से उतर गए।
सूचना पर दुर्घटना राहत वाहन मौके पर भेजा गया। कर्मचारियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद वैगनों को पटरी पर चढ़ा दिया। हालांकि, घटना से न तो किसी प्रकार का जान माल का नुकसान हुआ और न ही रेल यातायात प्रभावित हुआ। इससे अधिकारियों में राहत रही। वैगन पटरी से कैसे उतरे? इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।