{"_id":"61ad16ca12668329b228d213","slug":"nine-thousand-candidates-left-pcs-exam-jhansi-news-jhs2102988111","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद के लिए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद के लिए परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उप्र लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा में नौ हजार अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। महानगर के 35 केंदों पर रविवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जबकि दो पालियों में सात हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं प्रश्न पत्र में नए प्रश्न नहीं आने से परीक्षार्थी थोड़े नाखुश नजर आए।
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग, प्रयागराज के द्वारा समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 337 पदों के लिए हुई परीक्षा में 16113 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस दौरान महज 7085 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा में कोविड नियमों का पालन किया गया था। परीक्षा के दौरान एसएसपी शिवहरि मीना ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी केंद्रों मे सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर भी निगरानी के तौर पर लगे हुए थे। परीक्षा में परीक्षार्थी हिंदी और भूगोल के प्रश्नों से खासे प्रसन्न नजर आए। कुछ ने बताया कि कुछ प्रश्न वर्ष 2011 के भी पूछे गए। कुछ नए प्रश्न तो आने चाहिए थे।
मेरा पेपर तो बहुत ही बढ़िया हुआ। मुझे हिंदी और भूगोल के प्रश्न मुझे बहुत आसान लगे। - दीप्ति, बीएचईएल
करंट अफेयर्स और हिंदी के प्रश्न काफी सरल लगे। कुल मिलाकर यह पेपर बढ़िया रहा। - विजय सिंह, समथर
पेपर में हिंदी के प्रश्न काफी बढ़िया थे, पर कुछ प्रश्न वर्ष 2011 के प्रश्नपत्र से भी आए थे। - प्रतिभा, उरई
-----------
भूगोल के प्रश्न थोडे़ कठिन लगे, बाकी प्रश्न बढ़िया थे। पास होने की अपनी तरफ से कोशिश पूरी है।- अनुज खरे, मड़ोरा
------------------------------