फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nine of the 16 members of the 'red light' claim

16 में नौ सदस्यों ने की ‘लाल बत्ती’ की दावेदारी

Tue, 17 Nov 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पार्टी के सोलह में से नौ सदस्यों ने लाल बत्ती के लिए दावा ठोका है। सभी दावेदारों के बीच आपसी सहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्यथा की स्थिति में फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत की 24 सीटों में से 15 पर समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जबकि, रक्सा से निर्दलीय जिला पंचायत में पहुंचे आलखंड भी सपा के खेमे में हैं। सपा का जिला पंचायत में बहुमत है, जिससे पार्टी के सदस्य का अध्यक्ष बनना तय है। लेकिन, यह सेहरा किसके सिर बंधेगा? इसे लेकर पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। पार्टी जिलाध्यक्ष के पास 16 में से नौ सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


इनमें जिला पंचायत की चुरारा सीट से चुनकर आईं जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय ने एक बार फिर से अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की है। फुटेरा सीट से चुनकर आईं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र कुशवाहा की पत्नी लता रानी ने भी अध्यक्ष पद पर दावा जताया है। मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्य के देवर भदरवारा सीट से सदस्य चुने गए हेमंत सेठ ने भी आवेदन किया है। खैलार सीट से चुनकर आईं जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव की पत्नी लक्ष्मी यादव तथा भरोसा सीट से चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार जिला पंचायत पहुंचे दीपेंद्र यादव भी मैदान में हैं। इसके अलावा रामजी शरण (भोजला), वीरेंद्र सिंह यादव (राजापुर), आलखंड (रक्सा) व पवन प्रेमनारायण (स्यावरी) ने भी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले सभी सदस्यों के बीच किसी एक नाम पर आपसी सहमति बनाने के प्रयास किए जाएंगे। सहमति न बनने पर इसका निर्णय पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया जाएगा।
- सुदेश पटेल, जिलाध्यक्ष- सपा

सभी ने बताया जीत का गणित
झांसी। समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के टिकट की दावेदारी करने वाले सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत का मजबूत दावा प्रस्तुत किया है। उन्होंने आवेदन में अपनी जीत की पक्की गणित बताई है। साथ ही अपने समर्थक सदस्यों का उल्लेख भी किया है। मालूम हो कि सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित प्रोफार्मा पर आवेदन लिए हैं, जिसमें उक्त जानकारी भी मांगी गई थी।


पूर्व जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से संपर्क साधा
झांसी। जिला पंचायत वार्ड क्रमांक एक पूंछ से पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा की बहू प्रतिमा सुजीत बहादुर सिंह जिला पंचायत में पहुंची हैं। बहू को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष सक्रिय हैं। हालांकि, उन्होंने टिकट के लिए आवेदन तो नहीं किया है, परंतु वह मुख्यमंत्री से सीधे संपर्क में हैं। संत सिंह सेरसा के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला मुख्यमंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को करना है। बहू को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए वह सीधे सीएम के संपर्क में हैं। इसके लिए कई बार बात भी हो चुकी है। साथ ही पार्टी के स्थानीय नेताओं व नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed