फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nine months pregnant woman dies in jhansi

UP: नौ माह की गर्भवती की मौत, 11 महीने पहले हुआ था निकाह; डॉक्टर बोले- मुन्नी का BP बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ था

Sun, 14 Apr 2024 11:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Apr 2024 11:09 PM IST
सार

मुन्नी खातून (21) का निकाह 10 मई 2023 को मऊरानीपुर थाना इलाके के गांव रास पहाड़िया निवासी अरशद के साथ हुआ था। पति अरशद और भाई गोलू ने बताया कि मुन्नी नौ महीने की गर्भवती थी। 

विज्ञापन
Nine months pregnant woman dies in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर थाना इलाके में रहने वाली नौ माह की गर्भवती की मौत हो गई है। उसकी 11 महीने पहले ही शादी हुई थी। ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे अचानक दौरे आने लगे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


गरौठा निवासी मुन्नी खातून (21) का निकाह 10 मई 2023 को मऊरानीपुर थाना इलाके के गांव रास पहाड़िया निवासी अरशद के साथ हुआ था। पति अरशद और भाई गोलू ने बताया कि मुन्नी नौ महीने की गर्भवती थी। शनिवार को अचानक मुन्नी के पेट में तेज दर्ज होने लगा। तब उसे मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां पर चेकअप के बाद डॉक्टर ने बताया कि मुन्नी का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आरजे सिंह ने बताया कि जब मुन्नी खातून आई थी तो उसका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बड़ा हुआ था। उसे दौरे आ रहे थे। ऐसे में प्राथमिक उपचार करके तुरंत एंबुलेंस उपलब्ध कराई और मरीज को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। महिला की हालत बहुत गंभीर थी। वहीं, महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed