फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nine days before marriage, a young man lost his life by consuming poison

Jhansi News: शादी से नौ दिन पहले युवक ने जहर खाकर गंवाई जान

Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nine days before marriage, a young man lost his life by consuming poison
घर में खुशी माहौल मातम में बदला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शादी से नौ दिन पहले युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिजन की समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस वजह से उतने जहर खाकर जान गंवाई। बड़े भाई का कहना है कि शादी तय होने के बाद से वह गुमशुम रहने लगा था।
ललितपुर के मेहरौनी थानांतर्गत कुम्हैणी निवासी लक्ष्मीकांत ने बताया कि उसका छोटा भाई देवेंदर (19) खेती करता था। कुछ समय पहले उसका मड़वरा की एक लड़की से रिश्ता तय हुआ था। 10 मई को बरात जानी थी। इसे लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। रिश्तेदारों को शादी के कार्ड पहुंचा दिए गए थे। खास रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया। शादी के लिए खरीदारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि रिश्ता पक्का होने के बाद से देवेंदर गुमशुम रह रहा था। उससे कई बार बात कर गुमशुम रहने की वजह पूछने का प्रयास किया मगर उसने नहीं बताया।
विज्ञापन

27 अप्रैल को वह खेत पर काम करने की बात कहकर चला गया मगर शाम तक नहीं लौटा। जब उसे तलाशा तो खेत पर बेसुध पड़ा था। आनन-फानन में उसे महरौनी सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे घर में शादी की खुशी मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed