फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nine cows died after coming in contact with high tension line

Jhansi News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नौ गायों की मौत

Sat, 14 Jun 2025 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nine cows died after coming in contact with high tension line
गरौठा। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नौ गोवंश की मौत हो गई। पशु पालकों ने मृत गोवंश का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मढ़ा रोड के पेट्रोल पंप के पीछे एक खेत में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे हाईटेंशन लाइन का तार आंधी की वजह से झुक गया। रात में खेत से गुजर रहीं नौ गाय तार की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज, तहसीलदार अमृतलाल व प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने बताया कि आंधी की वजह से तार झुक गया था, जिसके संपर्क में गाय आ गईं। उप जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना पर मौके पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष डा. अरुण कुमार मिश्रा ने गाय मालिकों मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। लोगों में विद्युत विभाग के रवैये के प्रति आक्रोश है।

इस संबंध में एसडीएम मनोज कुमार सरोज ने कहा है कि एसडीओ विद्युत गरौठा को निर्देशित करते हुए कहा है कि नगर में जहां-जहां भी हाईटेंशन की लाइन के तार झुके और ढीले पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा घटित ना हो सके। मृत गायों का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed