फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nigam karmchari ne bnayi yuvti ki aslely clip

निगमकर्मचारी ने बनाई युवती की अश्लील क्लिप

Sat, 11 Jan 2020 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
nigam karmchari ne bnayi yuvti ki aslely clip
मोबाइल फोन - फोटो : ???? ????
निगमकर्मी ने बनाई युवती की अश्लील क्लिप
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम में तैनात एक बाबू पर युवती ने प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने ट्विटर पर यूपी पुलिस को टैग करते हुए आपबीती बताई और इंसाफ की गुहार लगाई। कुछ देर बाद ही युवती की पोस्ट नगर निगम के व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो गई। उधर, युवती ने एसएसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

थाना नवाबाद की रहने वाली पीड़िता ने ट्विटर पर पोस्ट अपनी शिकायत में कहा कि कुछ माह पहले उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उससे प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का वायदा किया। इसी दौरान परिचय बनाकर वह घर आने-जाने लगा। तीन सितंबर को आरोपी उसके घर आया और बीयर पिलाकर उसके संग दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। अब यह क्लिप वायरल कर देने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा। परेशान होकर पीड़िता के टिवट्र यूपी पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की। कुछ देर में यह पोस्ट नगर निगम कर्मियों के बीच पहुंच गई। संबंधित बाबू निगम के जिम्मेदार पद पर तैनात है, इस वजह से निगम के भीतर चर्चाओं का दौर चल पड़ा। पीड़िता की ओर से एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया है हालांकि अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, नगर निगम अधिकारियों ने इस संबंध में किसी तरह की शिकायत न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

इनसेट
व्हाट्सएप चैट हुई वायरल
निगमकर्मी एवं पीड़िता के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैट भी वायरल की गई। कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। हालांकि सच्चाई इनकी जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed