फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nidhi and Dipanshi reached the finals of badminton

बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचीं निधि और दीपांशी

Fri, 25 Feb 2022 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nidhi and Dipanshi reached the finals of badminton
झांसी। बीकेडी में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हो गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में निधि यादव और दीपांशी कटियार ने फाइनल में स्थान बना लिया।
विज्ञापन

समारोह में शिक्षक एकादश और कर्मचारी एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ। इसमें शिक्षक एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में 207 रन बनाए। डॉ. शिव प्रकाश त्रिपाठी ने 70 और डॉ. उमेश यादव ने 45 रनों का योगदान दिया। कर्मचारी एकादश की तरफ से मोहन ने चार ओवरों में 35 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्मचारी एकादश की टीम ने 18.2 ओवरों में 210 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

कर्मचारी एकादश के बल्लेबाज पंकज मिश्रा ने नाबाद 105 रन और संतोष श्रीवास्तव ने 56 रन बनाए। पंकज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले बीबीसी के पूर्व प्राचार्य डॉ. एमएम पांडेय ने वर्तमान परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ खेल के महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. एसके राय, डॉ. जितेंद्र तिवारी, डॉ. नूतन अग्रवाल, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. अरविंद अग्रवाल, डॉ. नवेंद्र सिंह, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. एलसी साहू, रत्नेश श्रीवास्तव, राहुल कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed