फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nia raid filed a case against 100 people who freed Mufti In Jhansi police

झांसी में NIA की छापेमारी: मुफ्ती को छुड़ाने वालों की तलाश में पुलिस, 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 13 Dec 2024 09:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Dec 2024 09:09 PM IST
सार

झांसी में कोतवाली पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एनआईएक की टीम ने मुफ्ती खालिद को हिरासत में लिया था। इस दौरान भीड़ ने मुफ्ती को छुड़ा लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
nia raid filed a case against 100 people who freed Mufti In Jhansi police
मुफ्ती खालिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआईए की टीम ने अलीगोल मोहल्ले से पूछताछ के लिए मुफ्ती खालिद को हिरासत में लिया था। लेकिन, वहां जमा हुई भीड़ ने मुफ्ती को छुड़ा लिया था। इस मामले में शहर कोतवाली में सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिशें लगातार जारी हैं।

विज्ञापन


मुफ्ती को छुड़ाने के आरोपियों के घर दबिश, वीडियो के जरिये हो रही शिनाख्त
मुफ्ती खालिद को पूछताछ के लिए ले जाते समय एनआईए अफसरों समेत पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपियों के घर पुलिस ने शुक्रवार को कई बार दबिश दी। अभी तक पुलिस के हाथ आरोपी नहीं आए हैं। पुलिस उनकी सुरागकशी में जुटी है। उधर, वीडियो के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की शिनाख्त कर रही है। एनआईए का रास्ता रोकने वाली महिलाओं की भी शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन


छोटी मस्जिद इमाम समेत 11 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर छोटी मस्जिद इमाम अब्दुल हमीद, शाकिर उर्फ पप्पू बिरयानी पुत्र मुर्तजा, गोल्डी पुत्र इमामउद्दीन, परवेज पुत्र मूसा, जकरया पुत्र छोटे, गुफरान पुत्र निजाम सभी निवासी मुकरयाना समेत मोनिस, कामिल, तारिक, इकराम एवं शाबिर मकरानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी को लगाई गईं अलग-अलग टीमें
तहरीर के मुताबिक एनआईए की टीम जब मुफ्ती खालिद को पूछताछ के लिए लेकर निकली, तभी आरोपियों ने सैकड़ों लोगों के साथ पुलिस टीम को घेर लिया।लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से लैस लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने को धमकाया। खालिद को छुड़ाकर अपने साथ मस्जिद ले गए। मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। उनकी तलाश में अलग-अलग टीम लगी हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर महिलाओं समेत अन्य अज्ञात की भी शिनाख्त हो रही है। एसएसपी सुधा सिंह के मुताबिक आरोपियों की शिनाख्त करने के साथ ही उनकी तलाश की जा रही है। उनकी जल्द ही गिरफ्तारी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed