फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NGT constituted high level committee for the revival of Pahuj river.

Jhansi News: पहूज नदी के पुनरुद्धार के लिए एनजीटी ने गठित की उच्चस्तरीय कमेटी

Thu, 22 Aug 2024 06:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
NGT constituted high level committee for the revival of Pahuj river.
अगली सुनवाई से पहले तलब की रिपोर्ट, अधिवक्ता ने दाखिल किया था वाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पहूज नदी के पुनरुद्धार के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसके अलावा मामले की अगली सुनवाई से पहले नदी के संबंध में रिपोर्ट भी तलब की गई है। एक अधिवक्ता की ओर से दाखिल किए गए वाद में एनजीटी की ओर से यह कार्यवाही की गई है।



जीवनदायिनी पहूज नदी के पुनरुद्धार के लिए अमर उजाला की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे प्रेरित होकर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता भानु सहाय की ओर से छह अगस्त को एनजीटी में वाद दाखिल किया गया था। इसके बाद 16 अगस्त को एनजीटी में पहली सुनवाई हुई थी, जिसमें वादी का पक्ष सुना गया था।
विज्ञापन


अब इस मामले में एनजीटी की तीन सदस्यीय बेंच ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में केंद्र और राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारी व नगर आयुक्त को शामिल किया गया है। साथ ही एनजीटी ने कहा है कि कमेटी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक से कम रैंक के किसी अधिकारी को शामिल नहीं किया जाएगा। जबकि, जिलाधिकारी झांसी को कमेटी के सदस्यों के बीच समन्वय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनजीटी ने कमेटी को नदी के पानी के नमूने लेकर उनकी जांच करने और सुधार के उपाय देने के निर्देश दिए हैं। यह रिपोर्ट कमेटी को मुकदमे की अगली सुनवाई 28 नवंबर से एक सप्ताह पहले एनजीटी को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed