फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New Year's Eve celebrations are underway: some are enjoying the sand, while others are enjoying the snow.

नए साल पर जश्न की तैयारी: रेत तो किसी को भा रही है बर्फबारी, धार्मिक स्थलों पर भी टेकेंगे मत्था

Fri, 26 Dec 2025 07:23 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Dec 2025 07:23 AM IST
सार

नए साल की दस्तक में अब चंद दिन ही बचे हैं और लोगों में उत्साह और उमंग बढ़ती जा रही है। नव वर्ष के उत्सव पर लोगों ने सैर-सपाटा की भी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
New Year's Eve celebrations are underway: some are enjoying the sand, while others are enjoying the snow.
महिला पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की रेत तो कोई हिमाचल की बर्फबारी के बीच नए साल का उत्सव मनाएगा। इसके अलावा कई लोग नव वर्ष के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर मत्था टेककर मंगलमय होने की कामना करेंगे। ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि अब तक 500 से ज्यादा लोग इन स्थानों पर जाने के लिए बुकिंग करवा चुके हैं।
विज्ञापन


नए साल की दस्तक में अब चंद दिन ही बचे हैं और लोगों में उत्साह और उमंग बढ़ती जा रही है। नव वर्ष के उत्सव पर लोगों ने सैर-सपाटा की भी तैयारी कर ली है। खासकर 20 दिसंबर के बाद से ट्रैवल एजेंटों के पास भी ऐतिहासिक, धार्मिक से लेकर पिकनिक स्पॉट वाले इलाकों में बुकिंग शुरू हो गई थी। ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि पिछली बार झांसी से काफी संख्या में लोग कश्मीर में नया साल मनाने के लिए गए थे लेकिन इस बार बहुत कम संख्या में वहां की बुकिंग हुई है। झांसी से कई लोगों ने राजस्थान की बुकिंग करवाई है। जोधपुर में महल आदि ऐतिहासिक स्थल, जैसलमेर में कैंप स्टे और बीकानेर में ऊंट, जीप से रेगिस्तान घूमने का मौका मिलता है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, धर्मशाला के अलावा गोवा, अमृतसर, नैनीताल, ऋषिकेश, मसूरी जाने के लिए भी खूब बुकिंग हुई है। इसके अलावा धार्मिक स्थल जैसे प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट जाने का भी लोगों में काफी क्रेज है।
विज्ञापन


यहां जाने के लिए इतना पैकेज
जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर के लिए 25 से 30 हजार रुपये प्रति व्यक्ति खर्च। पांच रात, छह दिन का टूर है।
हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली के लिए 15 से 20 हजार प्रति व्यक्ति खर्च। चार रात और पांच दिन का टूर।
धर्मशाला, डलहौजी, अमृतसर के लिए 30 से 35 हजार रुपये पैकेज। एक हफ्ते का टूर होता है।
गोवा जाने के लिए 15 हजार प्रति खर्च। तीन रात और चार दिन सैर करवाई जाती है।
प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट धार्मिक स्थलों के लिए छह रात, सात दिन का 25 हजार प्रति व्यक्ति पैकेज।
(नोट : खानपान से लेकर होटल का किराया और परिवहन का खर्च तक इसमें शामिल है।)

दोगुना हो गया होटलों का किराया, पैकेज 25 फीसदी तक महंगा
नए साल के मद्देनजर होटलों का किराया भी दोगुना हो गया है। ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि पहले जो होटल का कमरा तीन हजार में बुक होता था, उसके लिए अब छह हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में टूर पैकेज भी 25 फीसदी तक महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका यह है कहना
पिछली बार की तुलना में इस बार बमुश्किल 10 फीसदी बुकिंग ही कश्मीर जाने के लिए हुई है। नए साल में धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए भी काफी बुकिंग हुई है। जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू होने वाले माघ मेला के लिए भी बुकिंग हुई है। - अनिरुद्ध रावत, अध्यक्ष, बुंदेलखंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन।


नए साल पर धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए झांसीवासियों का रुझान ज्यादा है। इसके अलावा गोवा, जैसलमेर, मनाली, उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, मसूरी जाने के लिए भी बुकिंग हुई है। सारे ट्रैवल एजेंटों को मिलाकर 500 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। - चंद्र सोनी, ट्रैवल एजेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed