फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New train started between Khajuraho to Tikamgarh

खजुराहो से टीकमगढ़ के बीच शुरू हुई नई ट्रेन

Mon, 02 May 2022 09:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
New train started between Khajuraho to Tikamgarh
झांसी। झांसी रेल मंडल के खजुराहो स्टेशन से टीकमगढ़ के बीच सोमवार को नई ट्रेन की शुरुआत हुई। ट्रेन का ठहराव 11 स्टेशनों पर होगा। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा बढ़ेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04119 खजुराहो स्टेशन से रोजाना सुबह पांच बजे चलेगी। जबकि, टीकमगढ़ से गाड़ी संख्या 04120 दोपहर 01.45 बजे रवाना होगी। ट्रेन में 13 अनारक्षित कोच हैं। खजुराहो और टीकमगढ़ के बीच यहां गाड़ी दरियागंज, बसारी हाल्ट, छतरपुर, ईशानगर, रमपुरा हाल्ट, टीला हाल्ट, खरगापुर, सरकनपुर व मवई हाल्ट स्टेशन पर रुकेगी। सोमवार को खजुराहो स्टेशन से ट्रेन को क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएसटीई जीआर राजपूत, पीआरओ मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित ने किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मियों को 10 करोड़ का भुगतान
झांसी। झांसी रेल मंडल से 38 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिन्हें एनईएफटी के जरिये 10 करोड़ 55 लाख रुपये का भुगतान किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में एडीआरएम विवेक मिश्रा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ व स्वर्ण जड़ित पदक भेंट किए। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अमृताश मौर्य व मंडल कार्मिक अधिकारी जीपी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन अदालत पांच को
झांसी। भारतीय रेल पेंशन अदालत का आयोजन पांच मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया जाएगा। अदालत में पेेंशनरों की पेंशन व अंतिम भुगतान से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed