फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New statue of Rani Jhansi installed at the workshop entrance

Jhansi News: वर्कशॉप द्वार पर लगी रानी झांसी की नई प्रतिमा

Sat, 21 Sep 2024 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
New statue of Rani Jhansi installed at the workshop entrance
फोटो
विज्ञापन

झांसी। बीते दिनों हुई तेज बारिश के चलते रेलवे के वैगन मरम्मत वर्कशॉप के मुख्य द्वार पर लगी वीरांगना लक्ष्मीबाई की मूर्ति अचानक गिर गई थी। इसके बाद इस मुद्दे को राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने जोरशोर से उठाते हुए नई मूर्ति लगाने की मांग की थी। वर्कशॉप प्रबंधन ने नई मूर्ति बनवाकर शुक्रवार को उसे मुख्य द्वार पर स्थापित करा दिया है। मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि नई मूर्ति शुक्रवार को लगवा दी गई है। संवाद


:::
फोटो
बुंदेलखंड को ध्यान में रखकर करें शोध

झांसी। शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में छठी अनुसंधान परिषद की बैठक कुलपति डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। प्रस्तावना निदेशक शोध डॉ. एसके चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की। कहा कि वैज्ञानिक बुंदेलखंड में किसानों को आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखकर शोध करें। बताया कि मौसम में गड़बड़ी को देखते हुए मूंगफली, उर्द, तिल के अलावा जौ और मक्का को भी प्रोत्साहित करना होगा। कहा कि उद्यानिकी में नई फसलें जैसे स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, मटर, बेर, बेल व संतरे की पैदावार से भी किसान मुनाफा कमा कसते हैं। बैठक में निदेशक ग्रासलैंड डॉ. पंकज कौशल ने सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व निदेशक भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान डॉ. मसूद अली, सहायक निदेशक बागवानी डॉ. सुधाकर पांडेय, पूर्व सहायक महानिदेशक डॉ. जेएस चौहान, डॉ. आरके त्यागी, डॉ. एलबी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed